37.1 C
Lucknow
Saturday, March 14, 2026

स्टूडियो में सिंगर गा रही थीं गाना, बाहर बैठकर रो रहा था डायरेक्टर; आज भी पॉपुलर है सॉन्ग

एंटरटेनमेंट डेस्क। कुछ गाने दिलों में बस जाते हैं। उन्हें सुनते ही मन खो जाता है। एक ऐसा ही 25 साल पहले आया था। यह गाना बहुत पॉपुलर हुआ था। जब यह गाना रिकॉर्ड हो रहा था, तब Director भी अपने आंसू नहीं रोक पाए थे। यह गाना के.एस चित्रा (K.S. Chitra) ने गाया था।

यह भी पढ़ें-वर्ल्ड कप देखते हुए जान गंवा बैठा था ये मशहूर एक्टर, नहीं सह पाया था भारत की हार

प्लेबैक सिंगर के.एस चित्रा ने हिंदी से लेकर मलयालम, कन्नड़ और तमिल समेत कई भाषाओं में गाना गाया। 25 हजार से ज्यादा गानों को आवाज देने वालीं चित्रा ने एक बार अपनी आवाज से डायरेक्टर के आंखों में आंसू ला दिए थे। वह एक बार स्टूडियो में गाना गा रही थीं और बाहर डायरेक्टर बैठे थे।जैसे ही चित्रा ने गाने को रिकॉर्ड करना शुरू किया, वैसे ही बाहर बैठे डायरेक्टर रोने लगे। यह गाना था 2001 में रिलीज हुई फिल्म ‘तुम बिन’ का गाना ‘तुम बिन जिया जाए कैसे’।

अनुभव सिन्हा ने बताया था कि वह ‘तुम बिन जिया जाए कैसे’ के डबिंग के दौरान रो रहे थे। उन्होंने कहा था, “हम लोग रिकॉर्ड करने चेन्नई गए थे। वह (चित्रा) गा रही थीं। हम बाहर बैठे हुए थे और मेरे आंसू निकल गए थे।” अनुभव ने आगे बताया था, “मैं आसानी से रोता नहीं हूं। चित्रा जी ने जादू कर दिया था। मैं ताउम्र उनका शुक्रगुजार रहूंगा कि उन्होंने मेरी पहली फिल्म में ऐसा गाना दिया।”

चित्रा के बारे में एक बात और खास है। इनकी आवाज़ सुनकर कभी ऐसा नहीं लगेगा कि ये आवाज़ पहले कभी सुनी है। इसलिए इन्हें ‘वनम्बड़ी’ ऐसे ही नहीं कहते। ‘वनम्बड़ी’ यानि केरल की बुलबुल। मलयालम भाषा में शुरुआत करने के बावजूद चित्रा ने किसी एक भाषा या इंडस्ट्री में खुद को नहीं बांधा।

Tag: #nextindiatimes #Director #Entertainment

RELATED ARTICLE

close button