38 C
Lucknow
Friday, May 9, 2025

Met Gala 2025 में जिस ‘महाराजा’ के लुक में छा गए दिलजीत; जानें कौन है वो

मुंबई। मेट गाला 2025 (Met Gala 2025) में बॉलीवुड सितारों का शाही अंदाज देखने को मिला। दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) पूरी तरह से रॉयल लुक में नजर आए। उनके लुक को देखर किंग ऑफ पटियाला की याद आ गई। दरअसल दिलजीत दोसांझ ने मेट गाला 2025 में अपने लुक से महाराजा भूपिंदर सिंह को श्रद्धांजलि दी है। चलिए आपको बताते हैं आखिर कौन हैं पटियाला के महाराजा भुपिंदर सिंह (Bhupinder Singh), जिनसे इंस्पायर्ड लुक में दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) छा गए।

यह भी पढ़ें-Met Gala एंट्री के लिए इस महिला का ‘OK’ है जरूरी, जानें कौंन हैं ये?

दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) का लुक एकदम रॉयल था। व्हाइट शेरवानी, पगड़ी और फ्लोर लेंथ कैप में वो काफी जच रहे थे। हालांकि इसमें गुरमुखी भी लिखी हुई दिखी। पंजाबी सिंगर (Diljit Dosanjh) के आउटफिट को अभिवाशा देवनानी ने डिजाइन किया है। वहीं लुक को कंप्लीट करने के लिए दिलजीत दोसांझ ने मैचिंग हैडपीस को पगड़ी में लगाया, साथ ही मल्टीपल नेकपीस भी कैरी किए। एक हाथ में तलवार लिए पहुंचे दिलजीत ने मेट गाला में इतिहास रच दिया।

आपको बता दें 12 अक्टूबर, 1891 को पटियाला के मोती बाग पैलेस में भुपिंदर सिंह का जन्म हुआ था। वो जाट सिख फुलकियन राजवंश और सिद्धू वंश से थे, जिन्होंने लाहौर के Aitchison College से पढ़ाई की थी। सर भुपिंदर सिंह (Bhupinder Singh) ब्रिटिश इंडिया में पटियाला रियासत के महाराजा बने थे; जिनका शासन 1900 से 1938 तक चला। उनकी क्रिकेट में भी काफी दिलचस्पी थी। महज 9 साल की उम्र में ही उन्हें पटियाला का राजा बना दिया गया था। जब उनके पिता महाराजा राजिंदर सिंह की मौत हो गई। वहीं पिता से कुछ साल पहले ही उनकी मां का बीमारी के चलते निधन हो गया था।

पहले वर्ल्ड वॉर के वक्त सर भुपिंदर सिंह ने फ्रांस, बेल्जियम, इटली और फिलिस्तीन के जनरल स्टाफ में लेफ्टिनेंट-कर्नल के तौर पर काम किया था; जिसके बाद 1918 में उन्हें प्रमोशन मिला। पहले मेजर जरनल और फिर लेफ्टिनेंट-जनरल के पद से सम्मान मिला। हालांकि वो 1918 में इंपीरियल वॉर कैबिनेट और इंपीरियल वॉर कॉन्फ्रेंस में भी काम कर चुके हैं। सर भुपिंदर सिंह (Bhupinder Singh) अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। भुपिंदर सिंह के हरम में उस वक्त 350 महिलाएं हुआ करती थीं। हालांकि, उनकी 10 पत्नियां थीं और 88 बच्चे थे। साथ ही वो भारत के भी पहले ही शख्स थे, जिनका पास अपना प्लेन था।

Tag: #nextindiatimes #MetGala2025 #DiljitDosanjh

RELATED ARTICLE

close button