मेष:आपकी राशि से कर्म भाव में चंद्रमा का गोचर करना आपके लिए अनुकूल स्थिति का निर्माण करेग। आपकी सफलता में आपकी रचनात्मक क्षमता और व्यवहारकुशलता का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। आप कुछ नई योजना पर भी काम कर पाएंगे। घर के बड़ों से आपको घरेलू मामलों में सहयोग मिलेगा जबकि कार्यक्षेत्र में अधिकारीवर्ग से सपोर्ट पाएंगे। आपको भाग्य बिजनेस में लाभ दिलाने का साथ ही साथ सामाजिक क्षेत्र में भी सम्मान दिलाएगा।
वृषभ:वृषभ राशि के जातको के लिए चंद्रमा का भाग्य भाव में गोचर करना लाभदायक रहेगा। भाग्य आपको परिश्रम से बढ़कर लाभ दिलाएगा। आप कोई भी फैसला संयम और गंभीरता से लेंगे जिससे आपको दूरगामी लाभ मिलेगा। आपके निर्णय और सुझाव को लोग पसंद करेंगे। धार्मिक विषयों में रुचि रहेगी। छोटी अथवा लंबी दूरी की यात्रा का संयोग बन सकता है। किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है जिनसे आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।
मिथुन: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में लाभ और सम्मान मिलेगा। परिवार में पिता और कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों की कृपा से आपको फायदा मिलेगा। आज परिवार के लोग आपको कोई उपहार दे सकते हैं। आज आप जीवनसाथी से सलाह लेकर कोई भी काम करेंगे तो उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। लव लाइफ भी आपकी आज सुखद रहेगी। किसी की मदद के लिए आपको आज आगे आना होगा।
कर्क : कर्क राशि के लिए राशिफल बता रहा है कि, आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा राशि से सप्तम भाव में गोचर करते हुए आपकी राशि पर दृष्टि डाल रहे हैं। ऐसे में आपका मनोबल ऊंचा रहेगा। आप बड़े निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। करियर में आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा। दोस्तों से आपको अपेक्षित सहयोग मिलेगा। जो जातक साझेदारी में काम शुरू करना चाह रहे हैं या साझेदारी में काम कर रहे हैं उनको अपने काम में भाग्य का सपोर्ट प्राप्त होगा। कमाई में वृद्धि का संयोग बन सकता है, पार्टनर के साथ अच्छी बॉन्डिंग रहेगी।
सिंह : सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज सामाजिक और राजनीतिक संपर्क से लाभ मिल सकता है। कारोबार में आज आपको लाभ का मौका मिलता रहेगा, कमाई में वृद्धि से आपका मन आज प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। आज आप कोई नया काम करेंगे तो वह जरूर पूरा होगा। विवाह योग्य लोगों के लिए भी आज अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। आज आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा।
कन्या: कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज अपने काम में सफलता मिलेगी। आपको शिक्षा के क्षेत्र में आज बेहतर प्रदर्शन करेंगे। शाम को आपके घर मेहमान का आगमन हो सकता है जिससे घर में चहल पहल की स्थिति रहेगी। अगर आज आप अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई लेन-देन कर रहे हैं तो एक बार अपने जीवनसाथी से इस बारे में चर्चा जरूर कर लें। आज आप बुजुर्गों की सेवा में भी कुछ समय व्यतीत करेंगे। आपको किसी अप्रत्याशित स्रोत से लाभ मिलेगा।
तुला: तुला राशि के जातकों के लिए राशिफल बता रहा है कि सुख भाव में चंद्रमा का गोचर करना आपके लिए सुख साधनों मे वृद्धि का संयोग बना रहा है। आप कामकाज के बीच मनोरंजक समय निकालने में भी सफल होंगे। दोस्तों और सगे संबंधियों से मिलने का संयोग बना सकता है। घर परिवार में आपके प्रेम और आपसी सहयोग भी बना रहेगा जिससे आप अपनी योजनाओं को सही से लागू कर पाएंगे।
वृश्चिक : वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज दिन भर लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। परिवार के सभी सदस्यों के साथ और दोस्तों के साथ किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। दूर रहने वाले संबंधियों के साथ भी आज आपका रिश्ता बेहतर होगा और इनकी लंबी बातचीत हो सकती है। बहन और भाई की शादी में आ रही रुकावट दूर होगी, शादी बात चल रही है तो बात आगे बढेगी। यात्रा और वाहन पर धन खर्च का योग भी बनता दिख रहा है। जोखिम वाले काम से आपको बचना चाहिए।
धनु: आज के दिन धनु राशि के जातकों को आर्थिक लेन देन के मामले में सतर्क रहना चाहिए। भूमि मकान में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो पिता अथवा किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। नौकरी कारोबार में आज आपको कुछ नए अवसर मिलेंगे। सितारे बता रहे हैं कि आज धनु राशि के जातक नौकरी करोबार के साथ ही घर के महत्वपूर्ण कार्यों को भी पूरा करने का प्रय़ास करेंगे। सेहत के मामले में आपको आज अपना ध्यान रखना चाहिए, कोई पुरानी बीमारी है तो परहेज में लापरवाही करने से आपको बचना चाहिए।
मकर : मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज कारोबार व्यापार में अपनी मेहनत का लाभ मिलेगा। आपके ऊपर आज कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारी आ सकती है। यात्रा का संयोग भी बन सकता है। किसी निकट संबंधी की सहायता के लिए आपको आगे आना होगा। यदि परिवार में कोई सदस्य विवाह योग्य है तो आज उसके विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। आज आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने से आप प्रफुल्लित होंगे।
कुंभ : कुंभ राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आप आज शश राजयोग से शुभ लाभ पाएंगे। आज आप अपने बच्चों की शिक्षा को लेकर सजग नजर आएंगे और बच्चों के दाखिले संबंधी प्रयास में आप सफलता भी पाएंगे। अगर आप किसी संपत्ति को खरीदने-बेचने की सोच रहे हैं तो उसके कानूनी पहलुओं को गंभीरता से जांच लें। अगर आप आज कोई नया व्यवसाय शुरू करते हैं तो यह भी आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जो जातक बीमार चल रहे हैं आज उनकी सेहत में भी सुधार दिखेगा। वैवाहिक जीवन में आप आज खुशियां पाएंगे।
मीन: मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आपका दिन परिवार के साथ सुखद बीतेगा। आपको आज किसी कारण से यात्रा पर भी जाना हो सकता है। आज शाम के समय दोस्तों के साथ घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई जरूरी और लाभदायक जानकारी मिलेगी। विद्यार्थियों को आज मानसिक और बौद्धिक क्षमता का लाभ मिलेगा। आप आज शोध कार्य में सफलता पाएंगे। माता-पिता से आपको सहयोग और लाभ मिलेगा। किसी अटके हुए काम में आपको आज सफलता मिलेगी। घर में आपके आज किसी सुख साधन का आगमन हो सकता है।
Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope
(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुक व ट्विटर पर हमें फॉलो करें)




