30 C
Lucknow
Friday, April 3, 2026

कर्क राशि में दिखेगा बुध गोचर का प्रभाव, पढ़ें अपना आज का राशिफल

मेष: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में मिलाजुला रहेगा। आज चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में होने जा रहा है, ऐसे में आज आपको आर्थिक लाभ तो मिलेगा लेकिन इसके साथ ही साथ आपका खर्च भी आज बढ़ा हुआ रहेगा। नौकरी में आज आपके ऊपर काम का अधिक दबाव रह सकता है। लेकिन साथी सहकर्मियों की मदद से आप अपना काम समय पर पूरा कर पाएंगे। विरोधियों और शत्रुओं से आज आपको सतर्क रहना चाहिए। आपको आज पिता और चाचा से सहयोग मिलेगा।

वृषभ: मीन राशि में बुध का गोचर आपके ग्यारहवें भाव में होने जा रहा है। ऐसे में आने वाला समय आपकी आर्थिक स्थिति के लिहाज से बेहद ही अनुकूल रहने वाला है। व्यवसाय से जुड़े जातकों को अपने काम का विस्तार करने के कई अवसर प्राप्त होंगे। अगर किसी तरह के निवेश की सोच रहे हैं तो परिवार के लोगों का पूरा साथ मिलेगा। मीन राशि में बन रहे नीचभंग राजयोग के कारण आय में अचानक वृद्धि देखने को मिलेगा। पैसों से जुड़ी समस्याएं भी धीरे-धीरे दूर हो जाएंगी।

मिथुन: मिथुन राशि के जातकों के दसवें भाव में बुध का गोचर होगा। ऐसे में गोचर की अवधि के दौरान आपके द्वारा लिए गए कुछ फैसले अत्यंत ही लाभदायक रहेंगे। यह समय नौकरी और व्यवसाय में आगे बढ़ने का है। वहीं, वरिष्ठ अधिकारियों के बीच आपकी छवि मजबूत होगी। पारिवारिक जीवन पर भी बुध गोचर का परिणाम सकारात्मक और सुखद रहेगा। संपत्ति और वाहन से जुड़ी आपकी इच्छा पूरी हो सकती है।

कर्क: कर्क राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर आपके नौवें भाव में होगा। इस दौरान आपको विदेश यात्रा पर जाने का अवसर प्राप्त होगा। इस गोचर के प्रभाव से आपको करियर में कई नए मौके भी मिलेंगे। अगर आप विदेश में उच्च शिक्षा की योजना बना रहे हैं तो उसमें सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। नीच भंग राजयोग के प्रभाव से लंबे समय से अटके हुए आपके काम बनने लगेंगे। इस दौरान समाज में आपका मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 

सिंह: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में कुछ उलझन होगी लेकिन अधिकारी वर्ग से सहयोग और प्रोत्साहन से आप स्थिति को संभालने में सफल रहेंगे। आपको पूर्व में किए गए किसी काम का भी फायदा मिलेगा। आपके सितारे आज वाहन और भौतिक सुख साधनों के मिलने का भी संकेत दे रहे हैं। नौकरी में बदलाव का विचार भी आज आपके मन में आ सकता है। लेकिन आपके लिए जरूरी है कि फैसला अति उत्साह में न लें। पारिवारिक जीवन में आपके आपसी सहयोग और प्रेम बना रहेगा। 

कन्या:बुध का मीन राशि में गोचर कन्या राशि के जातकों के सातवें भाव में होने जा रहा है। बुध आपकी राशि के स्वामी हैं ऐसे में यह आपके लिए बेहद ही महत्वपूर्ण समय रहने वाला है। बुध गोचर आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए कई अवसर प्रदान करेगा। लंबे समय से आपके द्वारा की जा रही मेहनत का अब फल मिलने लगेगा। वहीं, नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय प्रमोशन और इंक्रीमेंट का दिख रहा है। अधिकारी वर्ग के लोग आपकी मेहनत से खुश नजर आएंगे। 

तुला: तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपकी राशि से आज चंद्रमा का गोचर पंचम भाव में हो रहा है जो आपके लिए सामान्य रूप से अच्छा है। आपको पारिवारिक जीवन में आज जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। संतान की ओर से भी आपको आज सहयोग मिलेगा। नौकरी में आपको चतुर बुद्धि और कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। लेकिन अधिकारीगण आपसे कुछ बड़ी उम्मीद लगाए रहेंगे जिससे आपको तनाव भी मिलेगा। आर्थिक मामलों में आपका फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा लेकिन आज सुख साधनों पर आपको धन भी खर्च करना होगा। नौकरी में आज आपको विपरीत लिंगी साथी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। जिन जातकों के काम का संबंध विदेश से है उनको आज उन्नति का विशेष अवसर प्राप्त होगा। आप के लिए आज किराना और बिजली के काम में भी लाभ का संयोग बना है। सरकारी क्षेत्र से संबंधित काम आज कुछ उलझन बाद बन जाने की संभावना दिखती है। पारिवारिक जीवन में आपको आज भाइयों से सहयोग मिलेगा। 

धनु: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन साहस और उत्साह से भरपूर रहेगा। लेकिन आज क्रोध और खीज आपको नुकसान दे सकती है इसलिए आपको संयमित रहना होगा। आपके सितारे बताते हैं कि आपकी राशि से चंद्रमा का गोचर तीसरे भाव में हो रहा है जो आपके लिए मिलाजुला रहेगा क्योंकि चंद्रमा के साथ राहु भी आज कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। वैसे आपको तकनीकी ज्ञान और अनुभव का लाभ मिलेगा। नौकरी में आपको साथी सहकर्मियों से तालमेल बनाकर रखना होगा। 

मकर: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बुध और सूर्य की युति से लाभप्रद रहेगा। आपकी राशि में बना बुधादित्य योग आपको सरकारी पक्ष से लाभ दिला सकता है। नौकरी में आपका दिन अनुकूल बीतेगा। आपको दोस्तों और साथी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। बिजनेस में आज आपकी अच्छी कमाई होगी। अकाउंट से संबंधित काम में आपको कामयाबी मिलेगी, लोन के लिए प्रयास करने वाले जातकों को सफलता मिलेगी। नौकरी में आज आपका दिन अनुकूल बीतेगा। 

कुंभ: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मानसिक उलझन वाला रहेगा। आज आपकी राशि में चंद्रमा का गोचर होने से चंद्रमा और राहु की युति होगी। आपको आज नौकरी में चतुराई और अनुभव का फायदा मिलेगा। लेकिन आपको आज विरोधियों से सतर्क रहना होगा। आपके लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आर्थिक मामलों किसी की बातों में आकर कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए। भावुकता और उलझन की वजह से भी आपको आज परेशानी हो सकती है।

मीन:आपकी राशि के प्रथम भाव होने जा रहा है। इस दौरान बुध लग्न भाव में प्रवेश करेंगे। ऐसे में यह गोचर व्यापार से जुड़े जातकों के लिए बेहद ही लाभकारी रहने वाला है। बुध गोचर के प्रभाव से आपको करियर में नए अवसर प्राप्त होगे, जिससे आपकी आय बढ़ेगी। इस दौरान आपकी वाणी और व्यवहार में परिवर्तन देखने को मिल सकता है। हालांकि, वैवाहिक जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। ऐसे समय में माता की सलाह आपके बेहद काम आएगी।

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुक व ट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE

close button