11.2 C
Lucknow
Monday, January 12, 2026

सेहत का खजाना है गुड़हल का फूल, पी लिया इसका पानी तो दिखेगा कमाल

लाइफस्टाइल डेस्क। गुड़हल (hibiscus) का फूल ना सिर्फ देखने में खूबसूरत होता है, बल्कि इसके कई औषधीय गुण भी बेहद प्रभावशाली होते हैं। आयुर्वेद में इसे कई रोगों के इलाज में उपयोग किया जाता है। गुड़हल से बना पानी सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाता है, जैसे कि इम्युनिटी बढ़ाना, स्किन टोन को निखारना और पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं में राहत देना।

यह भी पढ़ें-ये लोग न खाएं आंवला, फायदे की जगह हो जाएगा नुकसान

गुड़हल के फूलों में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। यह बैक्टीरियल और वायरल संक्रमण से लड़ने में सहायक होता है। गुड़हल का पानी शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है जिससे स्किन साफ और ग्लोइंग बनती है। यह मुंहासों और स्किन एलर्जी को भी कम करने में सहायक होता है।

गुड़हल का सेवन बालों की जड़ों को पोषण देता है, जिससे बालों का झड़ना कम होता है और उनमें नेचुरल शाइन आती है। डायबिटिक मरीजों के लिए यह पानी फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि यह ब्लड ग्लूकोज लेवल को संतुलित करने में मदद करता है। साथ ही इससे पाचन क्रिया भी बेहतर होती है। गुड़हल का पानी सुबह खाली पेट पीना अधिक फायदेमंद होता है।

महिलाओं में पीरियड्स की अनियमितता या दर्द की समस्या में राहत देने में गुड़हल का पानी मददगार होता है। यह हार्मोन बैलेंस को सुधारता है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और फैट बर्निंग प्रॉसेज को बढ़ाता है, जिससे वेट लॉस करने में मदद मिलती है। गुड़हल का पानी गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में असरदार है। इसे रोजाना पीने से पेट साफ रहता है। गुड़हल का पानी एक नेचुरल टॉनिक की तरह काम करता है और इसे नियमित पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं।

Tag: #nextindiatimes #hibiscus #Lifestyle #Health

RELATED ARTICLE

close button