26 C
Lucknow
Saturday, February 15, 2025

इन राशियों की मेहनत लाएगी खूब रंग, पढ़ें अपना आज का राशिफल

मेष: मेष राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और करियर के मामले में आपके लिए कुछ बड़े परिवर्तन हो सकते हैं और आपको लाभ होगा। आपके कुछ साथियों का मूड खराब हो सकता है। मेष राशि के लेागों का दिन दूसरों की मदद करने में बीतेगा और आपके लिए तरक्‍की के योग बन रहे हैं। आप अपने अच्‍छे व्‍यवहार से माहौल को अपने हिसाब से बना लेंगे। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आपको थोड़ी दौड़भाग करनी पड़ सकती है।

वृषभ :वृष राशि के लोगों को करियर में सफलता प्राप्‍त होगी और आपका दिन पर‍िजनों से साथ खुशी में बीतेगा। आपको दोपहर तक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। भाग्यवश दोपहर तक हर्षवर्धक शुभ समाचार भी मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। सांयकाल के समय चिर प्रतीक्षित अतिथि के आगमन का हर्ष होगा। रात्रि में किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने से आपका सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन :मिथुन राशि के लोगों का दिन शुभ है और आपको पिता के आशीर्वाद तथा उच्चाधिकारियों की कृपा से बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति होगी। आपकी योजनाएं सफल होंगी और आपके लिए तरक्‍की के योग बन रहे हैं। आपकी व्यस्तता अधिक रहेगी। बेहतर होगा कि आप व्यर्थ व्यय से बचें। वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें। महान पुरूषों से आपको मदद मिलेगी और आपकी तरक्‍की होगी।

कर्क :कर्क राशि के लोगों के लिए तरक्‍की का दिन है और आपको कहीं से अचानक से बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति होगी। आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा और कारोबार की सभी योजनाएं सफल होंगी। कोष की स्थिति को सुदृढ़ करेगा। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। राज्य मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। शीघ्रता व भावुकता में लिया गया निर्णय आगे चलकर पश्चाताप का कारण बन सकता है। सांयकाल से देर रात तक देव दर्शन का लाभ लें।

सिंह :सिंह राशि के से आज चंद्रमा का संचार भाग्य और कर्म स्थान में हो रहा है। ऐसे में आज आपको अपनी मेहनत का भाग्य पूरा लाभ दिलाएगा। वरिष्ठजनों से आपको लाभ और सहयोग की प्राप्ति हो सकती है। आज शाम के समय आपको लाभ के कई मौके मिलेंगे। पिता के सहयोग से आज आपको कोई जमीन, वाहन या संपत्ति मिल सकती है। आज किसी ऐसे व्यक्ति से भी आपकी मुलाकात हो सकती है जिसकी प्रगति देखकर ईर्ष्या होगी। लेकिन आपको नकारात्मक विचारों को मन में आने से रोकना होगा। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान पाएंगे।

कन्या:कन्या राशि के लेागों को करियर के मामले में लाभ होगा और आपके लिए तरक्‍की के योग बने हैं। स्वजनों से सुख, पारिवारिक मंगल कार्यों की खुशी होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। घर गृहस्थ की समस्या सुलझ जाएगी। राजकीय मदद भी मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं।

तुला:तुला राशि के लोगों को लाभ होगा और शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग हैं। आपको आय के नए स्रोत बनेंगे, वाक्‍पटुता आपको विशेष सम्मान दिलाएगी। भागदौड़ विशेष रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, सावधान रहें। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद रहेगी।

वृश्चिक : वृश्चिक राशि के जातक आज अपने व्यवसाय के लिए कुछ नई व्यवस्था बना सकते हैं। दिन आपका आज व्यस्तता में बीतेगा। यदि आप आज अपने व्यवसाय में बदलाव करते हैं या कारोबार का विस्तार करते हैं तो इसमें आपको आज लाभ मिलेगा। यदि आप अपने पारिवारिक व्यवसाय के लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह लेंगे तो यह भी आपके लिए उपयोगी साबित होगा। घर परिवार में आज किसी करीबी संबंधी के प्रगति से उत्साह का माहौल रहेगा। आज आप शाम को किसी सामाजिक समारोह में शामिल हो सकते हैं।

धनु:धनु राशि के लोगों के लिए दिन खर्च वाला रहेगा और आपके सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आधीनस्थ कर्मचारी या किसी संबंधी के कारण तनाव काफी बढ़ सकता है। बेहतर होगा कि आप धन के लेन-देन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है। आपको किसी कारण से कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं और इसमें आपकी विजय होगी। भाग्‍य का साथ मिलेगा और आपके लिए तरक्‍की के योग बन रहे हैं।

मकर : शनि की मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुख चैन प्रदान करने वाला रहेगा। मकर राशि के जातक आज परिवार के साथ चैन और सुकून के पल बिताना चाहेंगे लेकिन किसी जरूरी काम और सामाजिक जिम्मेदारी के चलते इनको यात्रा करनी पड़ सकती है। कारोबार के मामले में दिन आपका भाग्यशाली रहेगा। वैसे आपके लिए आज सितारे कहते हैं कि आप आज योजना बनाकर काम करें इससे आपका काम समय पर पूरा होगा। शाम के समय आप किसी शादी समारोह में शामिल हो सकते हैं।

कुंभ :कुंभ राशि के लिए आज का दिन लाभदायक होगा। आज आपके परिवार के किसी सदस्य को आपसे लाभ मिल सकता है। आप अपनी महत्वाकांक्षाओं और चाहतों को पूरा करने के लिए और खुद पर भी आज कुछ धन खर्च करेंगे। लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपके लिए रोमांटिक रहने वाला है। शाम के समय आप अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आज आपके परिवार के कुछ सदस्यों को आपकी प्रगति देखकर ईर्ष्या हो सकती है। आपकी राशि से चौथे भाव में जाते हुए चंद्रमा आपको मातृ पक्ष से सुख दिलाएंगे और धर्म कर्म में आपकी रुचि को बढाएंगे।

मीन: मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा हो सकती है। किसी निकट संबंधी की ओर से आपको खुशी मिलेगी। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय भी बिताएंगे। कारोबार व्यापार में आपके खूब लाभ मिलेगा। आज आप अपने किसी मित्र की मदद से अपना कोई अटका काम पूरा कर सकते हैं। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का भी आज संयोग बनेगा। रुचिकर खान पान का भी आयोजन हो सकता है।

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE

close button