36.3 C
Lucknow
Tuesday, March 10, 2026

एटा में दबंगों के हौसले बुलंद, जेसीबी से दीवार तोड़कर किया अवैध कब्जे का प्रयास

एटा। एटा (Etah) में दबंगों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि इसका ताजा उदाहरण हाल ही में सामने आया है। यहां थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के श्याम विहार कॉलोनी में डेढ़ दर्जन दबंगों ने फर्जी बैनामा करवा कर दिनदहाड़े पीड़िता के घर पर जेसीबी से दीवार तोड़कर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें-एटा में कार और ट्रैक्टर की भीषण भिड़ंत, मासूम समेत चार लोग हुए घायल

दरअसल पूरा मामला थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के श्याम विहार कॉलोनी का है। यहां दबंगों ने पीड़िता के मकान के पिछले हिस्से को JCB से तोड़ दिया और उस पर अवैध तरीके से कब्जा करने का प्रयास किया। जब पीड़िता ने अवैध कब्जे का विरोध किया तो आरोपियों ने फायरिंग और पथराव कर पीड़ित परिवार के साथ जमकर मारपीट की।

इस मारपीट में पीड़िता और उसके पति धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद पीड़िता मनोरमा देवी पुलिस के पास पहुंची। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर कार्यवाही ना करने का आरोप लगाया है। आपको बता दें पीड़िता महिला जिले के अधिकारियों को अपनी तहरीर कई बार दे चुकी है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। हालाँकि पीड़िता मनोरमा देवी ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला ने आरोपियों पर कार्यवाही ना होने पर परिवार संग आत्महत्या करने की भी बात कही है।

(रिपोर्ट- हर्ष द्विवेदी, एटा)

Tag: #nextindiatimes #Etah #crime

RELATED ARTICLE

close button