ऑटो डेस्क। सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (SMIPL) ने भारतीय बाजार में 125 सीसी सेगमेंट में एक्सेस के बाद दूसरे सबसे पॉपुलर स्कूटर बर्गमैन स्ट्रीट का अपडेटेड मॉडल लॉन्च कर दिया है, जिसमें लुक-फीचर्स और परफॉर्मेंस के साथ ही प्रैक्टिकैलिटी के मामले में काफी कुछ बेहतर बदलाव देखने को मिलते हैं।
यह भी पढ़ें-सेफ्टी अपडेट के साथ लांच हुई Suzuki Access, कीमत है बेहद कम
नई Suzuki Burgman Street के राइड कनेक्ट एडिशन और राइड कनेक्ट टीएफटी एडिशन जैसे 2 वेरिएंट हैं। स्कूटर में 125 सीसी की क्षमता का इंजन ही दिया गया है। इस इंजन से 6.2 किलोवाट की पावर और 10.2 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ सीवीटी ट्रांसमिशन को दिया गया है। स्कूटर के एग्जॉस्ट को भी अपडेट किया गया है और इसमें नया मफलर भी दिया गया है।

निर्माता की ओर से इस स्कूटर को 1.02 लाख रुपये में ऑफर किया गया है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 1.13 लाख रुपये है। वहीं मौजूदा स्ट्रीट EX वेरिएंट को 1.08 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। खूबियों की बात करें तो नई सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट के टॉप-एंड मॉडल राइड कनेक्ट टीएफटी एडिशन में कई सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 4.2-इंच कलर टीएफटी डिस्प्ले मिल जाता है, जिसमें आपको राइड से जुड़ी सभी जानकारी मिल जाता है।
अब बात आती है कि आखिरकार सेकेंड जेनरेशन सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट में क्या कुछ नया है तो आपतो बता दें कि भारत में मैक्सी स्कूटर सेगमेंट की शुरुआत करने का क्रेडिट बर्गमैन स्ट्रीट को जाता है और अब नए और अपडेटेड अवतार में यह और बेहतर हो गया है। इसके डिजाइन और फीचर्स से लेकर परफॉर्मेंस तक में बदलाव किए गए हैं, जिससे यह और प्रीमियम और लग्जरी स्कूटर हो गया है।
Tag: #nextindiatimes #SuzukiBurgmanStreet #2026SuzukiBurgman




