24 C
Lucknow
Wednesday, February 11, 2026

एटा के प्राथमिक विद्यालय में छात्रों से लगवाई जा रही झाड़ू, वीडियो वायरल

एटा। एटा के प्राथमिक विद्यालय (primary school) बालक यूनिवर्सल-3, शिकोहाबाद रोड से शिक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। विद्यालय में मासूम बच्चों से झाड़ू लगवाकर सफाई कराई जा रही थी, जबकि शिक्षक स्कूल से अनुपस्थित बताए जा रहे हैं। बच्चे पढ़ाई के बजाय सफाई करते नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

यह भी पढ़ें-एटा में पत्नी ने पति के ऊपर फेंका खौलता पानी, बुरी तरह झुलसा शख्स

आपको बता दें कि इसी परिसर में खंड शिक्षा अधिकारी का कार्यालय भी मौजूद है, इसके बावजूद नियमों की अनदेखी हो रही है। मामले के सामने आने के बाद विभागीय कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि स्कूल पहुंचने पर मासूम छात्राओं को विद्यालय के गेट पर ताले जड़े मिले।

छात्र- छात्राओं और नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा स्कूल में झाड़ू लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिस स्कूल का यह मामला है वह थाना कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित शिकोहाबाद रोड के प्राथमिक विद्यालय यूनिवर्सल – 3 का है।

एटा में इस सरकारी प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के झाड़ू लगाने का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। वहीं चौंकाने वाली बात ये है कि इसी परिसर में खंड शिक्षा अधिकारी (ABSA) साहब का कार्यालय भी मौजूद है। वीडियो देखने के बाद तो यही लग रहा है कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, देश का भविष्य कहे जाने वाले नन्हे बच्चों के हाथों में किताबों की जगह झाड़ू थमाई जा रही है। अब देखने की बात है कि इस पूरे मामले में जिले के वरिष्ठ अधिकारी कोई कार्यवाही करते भी हैं या नहीं?

(रिपोर्ट- हर्षित कुमार, एटा)

Tag: #nextindiatimes #Etah #School

RELATED ARTICLE

close button