11 C
Lucknow
Saturday, December 13, 2025

ताइवान में भूकंप के जोरदार झटके, घर-इमारतें जमींदोज; 27 लोग घायल

ताइवान। ताइवान (Taiwan) में 6 तीव्रता के भूकंप (earthquake) से हड़कंप मच गया है। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक 27 लोगों के घायल होने की खबर है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (US Geological Survey) के मुताबिक मंगलवार को दोपहर 12:17 बजे (स्थानीय समयानुसार) दक्षिणी ताइवान में 6 तीव्रता का भूकंप आया है। ताइवान के केंद्रीय मौसम प्रशासन ने भूकंप की तीव्रता 6.4 दर्ज की है। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किमी नीचे रहा है।

यह भी पढ़ें-24 घंटे के अंदर दूसरी बार भूकंप से डोली अफगानिस्तान की धरती, सहमे लोग

ताइवान (Taiwan) में भूकंप ने काफी तबाही मचाई है। हालांकि किसी की मौत होने की खबर नहीं है, लेकिन 27 लोग घायल हुए हैं, जो अस्पताल में उपचाराधीन हैं। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है। 5 लोगों को ध्वस्त हुए एक मकान के मलबे से निकाला गया। भूकंप (earthquake) से युजिंग शहर में कई इमारतें ढह गईं। मकानों की छतें गिर गईं और कई घर जमींदोज भी हुए हैं। दुकानों और शोरूम में सामान बिखरकर टूट गया।

भूकंप से करोड़ों का नुकसान होने का अनुमान है। भूकंप (earthquake) के तेज झटकों से एक पुल भी ढहा है। बचाव दल अभी नुकसान का आकलन करने में जुटा है। ताइवान (Taiwan) के अग्निशमन विभाग ने बताया कि मामूली रूप से घायल 27 लोगों को अस्पताल भेजा गया। इनमें एक बच्चा समेत वे छह लोग भी शामिल हैं, जिन्हें ताइनान शहर के नानक्सी जिले में क्षतिग्रस्त मकान से बचाया गया है। वहीं प्रांतीय राजमार्ग पर झूवेई पुल के क्षतिग्रस्त होने की खबर है।

पिछले साल अप्रैल में ताइवान (Taiwan) के हुआलियन में 7.4 तीव्रता का भूकंप (earthquake) आया था। इसमें 13 लोगों की जान गई थी और 1,000 से अधिक लोग घायल हुए थे। ताइवान प्रशांत महासागर में रिंग ऑफ फायर पर स्थित है। यहां दुनिया के अधिकतर भूकंप आते हैं।

Tag: #nextindiatimes #Taiwan #earthquake

RELATED ARTICLE

close button