टेक्नोलॉजी डेस्क। Fire-Boltt ने FireLens नाम की Smart glasses की नई सीरीज पेश की है। इस लाइन में FireLens Audio और FireLens Vision AI शामिल हैं, जो हैंड्स-फ्री कॉल, म्यूजिक प्लेबैक, AI असिस्टेंस, रियल-टाइम ट्रांसलेशन और हाई-क्वालिटी इमेजिंग जैसे फीचर्स ऑफर करती हैं।
यह भी पढ़ें-जल्द लॉन्च होगा कमाल का गेमिंग स्मार्टफोन Red Magic 10 Pro, फीचर्स आए सामने
फ्रेम्स हल्के हैं और प्रिस्क्रिप्शन लेंस भी फिट किए जा सकते हैं। FireLens Audio के लिए कीमत 3,499 रुपये से शुरू होती है। जबकि, FireLens Vision AI की कीमत 9,999 रुपये से शुरू है। ये प्रोडक्ट्स fireboltt.com और Flipkart.com पर उपलब्ध हैं। FireLens Audio में डायरेक्शनल स्पीकर्स और एक डिस्क्रीट माइक्रोफोन है। इससे यूजर्स कॉल कर सकते हैं, म्यूजिक सुन सकते हैं और वॉयस असिस्टेंट का इस्तेमाल आसानी से कर सकते हैं।
ये एक पर्सनल ऑडियो हब की तरह काम करता है, साथ ही डेली वियर के लिए स्टाइलिश डिजाइन भी है। FireLens Vision AI ग्लासेस में 8MP स्मार्ट कैमरा है जो Fire-AI टेक्नोलॉजी से चलता है। यूजर्स फोटो, बटन या वॉयस कमांड (‘Hey FireLens, take a photo’) से क्लिक कर सकते हैं। वीडियो 1080p Full HD में रिकॉर्ड किया जा सकता है।

डिवाइस तुरंत सवालों के जवाब देता है और लैंडमार्क्स और कल्चरल स्टोरीज के बारे में डिटेल देता है। Vision AI मॉडल ऑब्जेक्ट्स, प्लांट्स और साइन्स को पहचानता है और फेक्ट्स और ट्रांसलेशन तुरंत देता है। ये 35 से ज्यादा भाषाओं में रियल-टाइम ट्रांसलेशन सपोर्ट करता है। यूजर्स नोट्स, कन्वर्सेशन, फोटो और वीडियो भी भविष्य के लिए सेव कर सकते हैं।
FireLens रेंज में तीन मॉडल हैं: FireLens F1 स्टैंडर्ड फिट और 220mAh बैटरी के साथ; FireLens F2 लार्ज फिट और 300mAh बैटरी के साथ और FireLens F2 Pro लार्ज फिट और 390mAh बैटरी के साथ जो फुल AI कैपेबिलिटी देता है।
Tag: #nextindiatimes #Smartglasses #FireBoltt