स्पोर्ट्स डेस्क। श्रीलंका (Sri Lanka) ने न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ घरेलू मैदान पर दो टी-20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज (ODI series) के लिए बुधवार को टीमों की घोषणा की। चरिथ असालंका को दोनों प्रारूपों के लिए श्रीलंकाई टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। दांबुला में दोनों टीमों के बीच टी-20 सीरीज (T20 series) का पहला मैच 9 नवंबर और दूसरा 10 नवंबर को खेला जाएगा।
यह भी पढ़ें-तीसरे T20 में बांग्लादेश का सूपड़ा साफ कर सूर्या ने रचा इतिहास
वहीं वनडे सीरीज का पहला मुकाबला दांबुल में 13 नवंबर, पाल्लेकेले में दूसरा मैच 17 नवंबर और इसी स्थान पर तीसरा मैच 19 नवंबर को खेला जाएगा। वनडे में आईसीसी रैंकिंग में श्रीलंका (Sri Lanka) न्यूजीलैंड (New Zealand) से एक स्थान पीछे छठे स्थान पर है। वहीं, टी-20 रैंकिंग में श्रीलंका में 8वें जबकि न्यूजीलैंड (New Zealand) 5वें पायदान पर है।

भारत को टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप के बाद उत्साह से लबरेज न्यूजीलैंड की टीम श्रीलंका (Sri Lanka) पहुंच गई है। ब्लैक कैप्स ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी अपने क्रिकेट फैंस को दी है। न्यूजीलैंड (New Zealand) की टीम यह मिचेल सैंटनर के नेतृत्व में श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी। दोनों टीमों के बीच मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है।
श्रीलंका (Sri Lanka) वनडे टीम:
चरिथ असलंका (कप्तान), अविष्का फर्नांडो, पथुम निसांका, कुशल परेरा, कुशल मेंडिस, कामिंदु मेंडिस, जनिथ लियानागे, सदीरा समरविक्रमा, निशान मदुशंका, दुनिथ वेल्लालागे, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्षणा, जेफ्री वेंडरसे, कामिंदु विक्रमासिंघे, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका, मोहम्मद शिराज।
श्रीलंका (Sri Lanka) टी 20 टीम:
चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसांका, कुशल मेंडिस, कुशल परेरा, कामिंदु मेंडिस, दिनेश चंडीमल, अविष्का फर्नांडो, भानुका राजपक्षे, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्षणा, दुनिथ वेल्लालागे, जेफ्री वेंडरसे, चामिंदु विक्रमासिंघे, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना, बिनुरा फर्नांडो, असिथा फर्नांडो।
Tag: #nextindiatimes #SriLanka #NewZealand