हेल्थ डेस्क। हाई कोलेस्ट्रॉल (cholesterol) को साइलेंट किलर के रूप में जाना जाता है। इन दिनों काेलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ने की समस्या तो आम हो गई है। अगर इनके लक्षणों को समय रहते न पहचाना जाए तो ये जानलेवा हो सकता है। वैसे तो इसके कोई खास लक्षण (symptoms) नजर नहीं आते हैं, लेकिन इसके बढ़ने पर आपके पैर जरूर कुछ संकेत (signals) देने लगते हैं। ऐसे में आपको अलर्ट रहने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें-हार्ट अटैक से 48 घंटे पहले दिखने लगते है ये लक्षण, न करें नजरअंदाज
आपको बता दें कि कोलेस्ट्रॉल (cholesterol) बढ़ने के कारण दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में लोग खुद को हेल्दी और फिट रखने के लिए योगा, एक्सरसाइज या वॉक पर जाना पसंद करते हैं। अगर आपको वॉक करते समय अपने शरीर में कुछ लक्षण नजर आएं तो आपको संभल जाना चाहिए। आपका कोलेस्ट्रॉल (cholesterol) बढ़ा हुआ हो सकता है।
अगर आपके पैरों में बार-बार झुनझुनी या सुन्नपन की समस्या हो रही है ताे समझ जाएं कि ब्लड सर्कुलेशन खराब है। दरअसल, जब arteries में कोलेस्ट्रॉल का जमाव हो जाता है, तो ये Blood Circulation को रोकने लगता है। इससे पैरों तक ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता। अगर ये समस्या लगातार बढ़ती हे तो आपकी नसें प्रभावित हो सकती हैं।

ब्लड सर्कुलेशन (blood circulation) सही तरीके से न होने पर हमारे पैर ठंडे पड़ने लगते हैं। खासकर वॉक करते समय या उसके बाद में भी ऐसा हो सकता है। अगर आपको वॉक करते समय अचानक से पैरों में दर्द होने लगे तो हो सकता है कि आपके ब्लड वेसेल्स में कोलेस्ट्रॉल जमा हो रहा हो। जब ब्लड फ्लो प्रभावित होने लगता है तो कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है। अगर आपके पैरों का रंग बदल रहा है तब भी आपको अलर्ट हो जाना चाहिए। दरअसल, कोलेस्ट्राल (cholesterol) बढ़ने के कारण पैरों की त्वचा पीली या नीली पड़ सकती हैं। पैरों में चकत्ते या धब्बे भी पड़ सकते हैं।
Tag: #nextindiatimes #cholesterol #health