36 C
Lucknow
Sunday, April 12, 2026

सिद्धार्थनगर: मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, दो दिन पहले ही आया था जेल से छूटकर

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर के खेसरहा थाना क्षेत्र के कठमोरवा गांव में उस वक़्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक अचानक Mobile Tower पर चढ़ गया। युवक की पहचान जमुवार निवासी आकाश चौधरी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक वह दो दिन पहले ही करीब 6 महीने जेल से छूटकर घर आया था। युवक प्रेम प्रसंग के चलते पहले भी युवती को लेकर भागने के मामले में जेल गया था।

यह भी पढ़ें-प्रेमिका को बुलाने की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, 4 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा थाना क्षेत्र के कठमोरवा गांव में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक की पहचान जमुवार निवासी रामवृक्ष चौधरी के पुत्र आकाश चौधरी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। आकाश चौधरी दो दिन पहले ही करीब छह महीने जेल में बिताने के बाद घर लौटा था। बताया जाता है कि पूर्व में वह एक युवती को लेकर भाग गया था, जिसके चलते उसके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था और उसे जेल जाना पड़ा था।

रविवार को आकाश के अचानक कठमोरवा स्थित टावर पर चढ़ने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लगातार समझाने-बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि युवक मानसिक तनाव में लग रहा है। उससे बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है।

(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)

Tag: #nextindiatimes #MobileTower #Siddharthnagar

RELATED ARTICLE

close button