23 C
Lucknow
Tuesday, February 17, 2026

सिद्धार्थनगर: यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी, CCTV की निगरानी में होंगे एग्जाम

सिद्धार्थनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा (UP Board exams) को लेकर जहां परीक्षार्थियों की चिंताएं बढ़ जाती है वहीं परीक्षा को सुचितापूर्वक संपन्न कराना प्रशासन के लिए भी किसी चुनौती से कम नहीं होता है। ऐसे में प्रशासन परीक्षा से पहले हर पहलू पर अपनी तैयारी मुकम्मल कर लेती है। इसी क्रम में यूपी बोर्ड की परीक्षा को लेकर जनपद सिद्धार्थनगर में जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है।

यह भी पढ़ें-जानें SIR और SR लिस्ट में क्या है अंतर, दोनों प्रक्रिया में क्या होता है चेक?

जिले में कुल 119 परीक्षा केन्द्र बनाए गए जिनको सीसीटीवी कैमरे जैसे आधुनिक तकनीक से लैस कर दिया गया है। सर्विलांस और पुलिस फोर्स की निगरानी में प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं सेंटरों के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित कर लिया गया है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट मिलाकर कुल 65569 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे। प्रधानाध्यापक एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल इंटर कॉलेज सैफुद्दीन मलिक ने बताया की शासन के मंशा अनुरूप तैयारी पूरी कर ली गई हैं। सीसीटीवी के निगरानी में बच्चे परीक्षा देंगे। हर क्लास रूम में बच्चों पर कैमरे से निगरानी रखी जायेगी।

तैयारी के विषय में जानकारी देते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि शासन के मंशानुरूप नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी केन्द्र व्यवस्थापकों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिया गया स्टेटिक मजिस्ट्रेट सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित सचल दस्ते का गठन कर दिया गया है। जिला मुख्यालय पर बने कन्ट्रोल रूम से सभी परीक्षा केन्द्रों पर नजर रखी जाएगी जिससे किसी भी प्रकार की कोई अवांछित गतिविधि न होने पाए।

आपको बता दें कि यूपी हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 18 फरवरी से लेकर 12 मार्च 2026 तक करवाया जायेगा। बोर्ड की ओर से छात्रों के लिए एग्जाम में शामिल होने के लिए गाइडलाइंस जारी की गई हैं।

(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)

Tag: #nextindiatimes #UPBoardexams #Siddharthnagar

RELATED ARTICLE

close button