सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर जिले के जोगिया उदयपुर थाना क्षेत्र के कडजहवा गांव में एक दुकान (shop) पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की घटना सामने आई है। सिद्धार्थनगर जिले के जोगिया थाना क्षेत्र के कडजहवा चौराहे पर बीती रात करीब 3:34 बजे एक मास्क लगाए अज्ञात व्यक्ति ने दुकान के शटर पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा दी और मौके से फरार हो गया।
यह भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर में सियासी हलचल तेज, आप ने भाजपा नेता को बताया तानाशाह
हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। आपको बता दें कि गांव निवासी पवन की मकान से सटी दो दुकानें हैं। सीसीटीवी फुटेज में एक नकाबपोश युवक दुकान के पास आता दिखाई दे रहा है। वह दुकान के शटर के बाहर रखे नमक, गेहूं, चावल और अन्य सामानों पर पेट्रोल छिड़कता है। इसके बाद युवक आग लगाकर मौके से फरार हो जाता है।

आग लगते ही दुकान के बाहर रखा सामान जलने लगा और लपटें उठने लगीं। हालांकि, दुकान का शटर लोहे का होने के कारण आग दुकान के भीतर नहीं फैल सकी। बाहर रखा अनाज और अन्य सामान जलकर खाक हो गया, लेकिन आग सीमित दायरे में ही रही। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित पवन ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी।
पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जोगिया पुलिस मामले की जांच में जुटी है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष जोगिया उदयपुर अभय सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी।
(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)
Tag: #nextindiatimes #shop #Siddharthnagar




