एंटरटेनमेंट डेस्क। 2000 के दशक में एक फिल्म रिलीज हुई। न केवल कहानी, बल्कि गाने भी सुपरहिट रहे। एक गाना जो हर किसी की जुबां पर था, वो श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) ने गाया था। मात्र 16 साल की उम्र में सिंगर की आवाज में गाना सुन हर कोई दंग रह गया। यह सुपरहिट फिल्म थी संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास।
यह भी पढ़ें-सिगरेट पैकेट पर थाप, रेलवे स्टेशन पर रिकॉर्ड हुआ गाना…ऐसे बना लता मंगेशकर का पहला हिट गीत
‘मार डाला’ सॉन्ग हो या फिर ‘हमेशा तुमको चाहा’… देवदास के गानों ने ऑडियंस को दीवाना बना दिया। एक गाना सबसे खास था, जो था ‘बैरी पिया’। इस गाने को श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी थी। उस वक्त वह सिर्फ 16 साल की थीं। इस गाने ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया।
संजय लीला भंसाली उस वक्त ‘हम दिल दे चुके सनम’ की शूटिंग कर रहे थे और उनके दिमाग में देवदास को बनाने का ख्याल चल रहा था। जब उन्होंने श्रेया की आवाज सुनी तो उन्होंने ठान लिया कि इस फिल्म में एक गाना तो वही गाएंगी। फिर क्या, देवदास पर काम शुरू हुआ तो भंसाली ने श्रेया को अप्रोच किया और उन्हें बैरी पिया गाने के लिए कहा गया।

जब स्टूडियो में श्रेया घोषाल ‘बैरी पिया’ गाने गईं तो उन्होंने इतना अच्छा गाया कि सेट पर हलचल पैदा हो गई। न्यूकमर श्रेया ने एक ही टेक में गाना गा दिया था। स्टूडियो में श्रेया से कहा गया कि रिकॉर्डिंग से पहले वह रिहर्सल कर लें। मगर रिहर्सल में ही श्रेया ने इतना अच्छा गाया कि उसी को रिकॉर्ड कर दिया गया। जब वह स्टूडियो में गाना गा रही थीं, तब उन्होंने इतना अच्छा गाया कि भंसाली ने उन्हें गले लगा लिया था। सेट पर हर कोई हैरान रह गया था।
Tag: #nextindiatimes #Entertainment #ShreyaGhoshal




