39 C
Lucknow
Saturday, May 10, 2025

गर्मियों में गुनगुना पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें फायदे और नुकसान

हेल्थ डेस्क। गुनगुना पानी (lukewarm water) यूं तो सेहत (health) के लिए फायदेमंद होता है। डाइजेशन सुधारने के लेकर वजन कम करने तक इसके कई फायदे हो सकते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि अगर आप गर्मियों (summer) में तेज तापमान के बीच गुनगुना या हल्का गुनगुना पानी पिएंगे तो इससे क्या होगा? क्या यह फायदेमंद है या नुकसानदेह है? आइये इन सभी सवालों के जवाब आपको बताते हैं।

यह भी पढ़ें-छोटी-छोटी बातें भूलना हो सकता है इस गंभीर बीमारी का संकेत!

अगर गर्मियों (summer) में गर्म या गुनगुना पानी (lukewarm water) पीना एक पुरानी आदत है। यह बेशक फायदेमंद है लेकिन सेहत के लिए सही तापमान और समय का ध्यान रखना जरूरी है। गर्मियों (summer) में गुनगुना पानी पीने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। खासकर, अगर आप सुबह खाली पेट इसे पिएं तो यह बेहद फायदेमंद हो सकता है। इससे डाइजेशन दुरुस्त होता है और शरीर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं।

गुनगुना पानी डाइजेस्टिव सिस्टम को सुधारने, बाउल मूवमेंट को बेहतर बनाने और शरीर से वेस्ट और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। इससे कब्ज और ब्लोटिंग दूर होती है। गुनगुना पानी (lukewarm water) पीने से स्किन और हेयर हेल्थ में सुधार होता है। इससे पोर्स ओन होता है और उनमें जमा गंदगी और टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। इससे चेहरे पर निखार आता है और एजिंग के साइन्स कम हो सकते हैं। वहीं, इससे स्कैल्प में ब्लड फ्लो बेहतर होता है और इससे बालों की ग्रोथ बढ़ती है। गुनगुना पानी पीने से ड्राईनेस कम होती है और बालों का टूटना कम होता है।

गर्मियों में गुनगुना पानी (lukewarm water) पीने से वजन आसानी से कम होता है। इससे मेटाबॉलिज्म दुरुस्त होता है। खासकर, अगर आप खाने से पहले गुनगुना पानी पीती हैं, तो इससे पेट भरा हुआ रहता है, ओवरईटिंग नहीं होती है और वजन आसानी से कम हो पाता है। हालांकि गर्मियों (summer) में गुनगुना पानी पीने से कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। इसलिए समय और तापमान का ध्यान रखें। अगर आप दोपहर में यानी तेज तापमान के बीच गुनगुना पानी पीती हैं, तो इससे पसीना अधिक आता है और हाइड्रेशन पर असर होता है। इसलिए गर्मियों में सुबह के समय ही गुनगुना पानी पिएं।

Tag: #nextindiatimes #summer #lukewarmwater #health

RELATED ARTICLE

close button