26.4 C
Lucknow
Tuesday, April 8, 2025

JDU की राष्ट्रीय कार्यकारी के अध्यक्ष बने संजय झा, नीतीश कुमार ने की घोषणा

बिहार। लोकसभा चुनाव 2024 के बाद नई दिल्ली में शनिवार को पहली बार जेडीयू (JDU) राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मिशन 2025 की तैयारी पर चर्चा हुई। वहीं नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के बेहद करीबी और भरोसेबंद संजय कुमार झा (Sanjay Jha) को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें-नीट पेपर लीक मामले में देवघर से 6 आरोपी गिरफ्तार, झारखंड से जुड़े तार

संजय झा (Sanjay Jha) को जेडीयू (JDU) का कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव खुद नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने दिया, जिसके बाद सर्वसम्मति से संजय झा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। जेडीयू (JDU) की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया गया। इसके साथ ही इस साल के अंत में होने वाले झारखंड विधानसभा के चुनाव में भी पार्टी ने उम्मीदवार फैसला लिया।

जेडीयू (JDU) नेताओं ने बताया कि इस बैठक में अलग-अलग राज्यों की पार्टी इकाई की ओर से संगठन को मजबूत बनाए जाने को लेकर कई सुझाव दिए गए। बैठक में सभी ने सहमति जताई कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नेतृत्व में पार्टी आगे भी चलती रहेगी। इस दौरान झारखंड विधानसभा चुनाव में भी जेडीयू (JDU) की ओर से उम्मीदवार उतारने पर चर्चा हुई। बैठक में इस बात पर बल दिया गया कि मंत्रियों और पार्टी कार्यकर्ताओं का संवाद हो। जब कोई मंत्री क्षेत्र में दौरे पर जाएं, तो इसकी जानकारी बूथ स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को मिल सके।

आपको बता दें कि संजय झा जदयू (JDU) में आने से पहले भाजपा में थे। ब्राह्मण समाज से ताल्लुक रखने वाले संजय झा (Sanjay Jha) मिथिलांचल में जदयू (JDU) के बड़े नेता माने जाते हैं। संजय झा (Sanjay Jha) राज्यसभा सांसद और पार्टी के संसदीय दल के नेता हैं। संजय झा ने साल 2014 में दरभंगा से लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद वह एमएलसी बने और 2014 से 2024 तक बिहार सरकार में मंत्री रहे।

Tag: #nextindiatimes #JDU #SanjayJha #NitishKumar

RELATED ARTICLE

close button