लाइफस्टाइल डेस्क। लौकी (Gourd) एक हरी सब्जी है, जो अपने पौष्टिकता के लिए जानी जाती है। इससे जो सेहत लाभ मिलते हैं, कमाल होते हैं। वहीं लोग दो तरह की लौकी खाते हैं। गोल लौकी और लंबी लौकी। दोनों ही लौकी सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं, लेकिन दोनों में से ज्यादा कौन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। आईये जानते हैं।
यह भी पढ़ें-भीगा या भुना हुआ चना? जानें सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद
लौकी (Gourd) सिर्फ हल्की और पचने वाली सब्जी ही नहीं, बल्कि यह कई जरूर पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। इसमें पानी की मात्रा 90 फीसदी से ज्यादा होती है। इसलिए यह शरीर को ठंडक देती है और डिहाइड्रेशन से बचाती हैं। इसमें कैलोरी बहुत कम होती है। जिस वजह से यह वजन घटाने के लिए बेस्ट माना जाता है। इसमें फाइबर होता है, जो पाचन को मजबूत बनाता है और कब्ज से राहत देता है।

इसमें विटामिन सी होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसमें बी कॉम्पलेक्स होता है जो शरीर को एनर्जी देने में मदद करता है। पोटेशियम होता है, जो बीपी को कंट्रोल करता है। मैग्नीशियम जो हड्डियों और मांसपेशियों के लिए फायदेमंद होता है। हालांकि लौकी गोल हो या लंबी लौकी हर रूप में फायदेमंद है। फर्क स्वाद और बनावट का होता है।
लौकी (Gourd) का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है यानी ब्लड शुगर को अचानक नहीं बढ़ाती है। डायबिटीज वाले लोग इसकी सब्जी या जूस के रूप में शामिल करते हैं। एक्सपर्ट बताते हैं कि दोनों लौकी लगभग एक जैसे ही पोषक तत्व देती हैं।जैसे पानी, फाइबर, विटामिन सी और कुछ मिनरल्स। इसलिए आप कोई भी लौकी खाएं, शरीर को फायदा जरूर मिलेगा। बस दोनों की बनावट अलग है इसका मतलब ये नहीं है कि इसके फायदे अलग अलग होंगे।
Tag: #nextindiatimes #Gourd #health