37.5 C
Lucknow
Thursday, June 5, 2025

सैम पित्रोदा के विवादित बयान पर भड़के रॉबर्ट वाड्रा, बोले- ‘बकवास है’

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा (Sam Pitroda) की विवादित टिप्पणी से भारत में सियासी संग्राम छिड़ा हुआ है। कल उनके इस विवादित बयान पर प्रधानमंत्री मोदी बहुत नाराज हुए थे। अब इसे लेकर रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) ने भी रिएक्शन दिया है। यह पूछे जाने पर कि क्या सैम पित्रोदा (Sam Pitroda) बीजेपी के इशारे पर टिप्पणी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, बोले- ‘यह मेरा आखिरी चुनाव’

इसके जवाब में वाड्रा (Robert Vadra) ने कहा, ‘नहीं। होता यह है कि अगर कोई रिटायर होकर दुनिया के किसी कोने में बैठा है, तो वह चाहता है कि उसका नाम ऊंचा हो, उसका भी नाम हो। रिटायर (retire) होने के बाद लोग चाहते हैं उनका नाम ऊंचा हो, उनका भी नाम हो। यहां जो कुछ भी चल रहा है, उसमें शामिल हो जाओ। अगर वह सोफे पर बैठकर कुछ भी कहता है, तो यह बकवास है। मुझे बहुत खुशी है कि वह रिटायर हो गए हैं। यह बिल्कुल गलत है। बस उन्हें रिटायर कर देना ही सही है।’

वाड्रा (Robert Vadra) ने कहा कि वे राजीव गांधी के बहुत करीबी थे लेकिन उन्हें थोड़ा जिम्मेदार होना चाहिए। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) प्रयास कर रहे हैं लेकिन उनके एक बयान से बीजेपी को अनावश्यक मुद्दे उठाने का मौका मिल जाता है। कांग्रेस ने हालांकि पित्रोदा (Sam Pitroda) की टिप्पणियों से खुद को अलग करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य बताया।

पार्टी ने कहा कि वह इन टिप्पणियों से खुद को पूरी तरह से अलग करती है। पित्रोदा के बयान पर पीएम मोदी ने भी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने चुनावी (election) रैली में कहा था देशवासी त्वचा के रंग के आधार पर अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। बता दें कि सैम पित्रोदा (Sam Pitroda) अपने रंगभेद वाले बयान के बाद विवादों में घिर गए। इसके बाद उन्होंने डियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस (Congress) भी उनके इस बयान से किनारा करते हुए उनका इस्तीफा स्वीकार कर चुकी है।

Tag: #nextindiatimes #SamPitroda #congress #RobertVadra

RELATED ARTICLE

close button