26.5 C
Lucknow
Friday, October 18, 2024

इस्तीफे के बाद भड़की RJD, नेताओं ने नीतीश कुमार को खूब कहा बुरा-भला

Print Friendly, PDF & Email

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब बिहार (Bihar) में महागठबंधन की सरकार खत्म हो गई है। अब नीतीश कुमार (Nitish Kumar) भाजपा के सहयोग से राज्य में नई सरकार बनाएंगे। बताया जा रहा है कि नई सरकार में सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी सीएम होंगे।

यह भी पढ़ें-CM पद से इस्तीफे के बाद आया नीतीश का पहला बयान, RJD पर बोला हमला

इस्तीफा के बाद लालू यादव (Lalu Yadav) की पार्टी ने पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने नीतीश (Nitish Kumar) पर जमकर बोला है। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के इस्तीफे के बाद राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता मालिक है, वह सब देख रही है। जनता पाई-पाई का हिसाब मांगेगी। उन्होंने कहा कि राजद (RJD) का 15 महीने का कार्यकाल एनडीए के कार्यकाल पर भारी है।

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि तेजस्वी यादव ने शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम किया है। उन्होंने कहा कि हम जनता के बीच जाएंगे और एनडीए (NDA) और नीतीश (Nitish Kumar) की नाव डुबाएंगे। राजद (RJD) नेता ने कहा कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का पलटीमार राजनीति फिर से जग गया। अब नीतीश पर कोई भरोसा कर रहा है तो लोग देख रहे हैं।

RJD Mrityunjay Tiwari Attacked BJP Ram Mandir Also Attack on Chirag Paswan  Jitan Ram Manjhi ANN | 'माफ नहीं करेंगे भगवान...', किस बात पर बोले RJD नेता  मृत्युंजय तिवारी? जीतन राम मांझी,

वहीं, राजद (RJD) नेता ने विधानसभा में महिलाओं पर टिप्पणी करने के मामले में भी नीतीश पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश (Nitish Kumar) के पास अब कुछ नहीं बचा है, उनके साथ कोई नहीं रहना चाहता है। उन्होंने कहा कि नीतीश (Nitish Kumar) ने पलटीमार का विश्व कीर्तिमान स्थापित कर दिया है, उन्हें जनता को जवाब देना पड़ेगा। अभी हम 78 पर हैं, आगामी चुनाव में 200 के पार जाएंगे।

Tag: #nextindiatimes #NitishKumar #RJD #politics

RELATED ARTICLE

close button