28 C
Lucknow
Thursday, May 8, 2025

सेहत की सौगात है कच्चा दूध, आज ही डाइट में कर लें शामिल

हेल्थ डेस्क। दूध (milk) हम हमेशा उबालकर पीते हैं और दूध पीने से शरीर को कई तरह के फायदे भी मिलते हैं लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि कच्चा दूध (raw milk) पीने के भी कई फायदे होते हैं। खासतौर पर दुबले पतले लोगों के लिए कच्चा दूध तेजी से वजन (weight) बढ़ाने वाले टॉनिक से कम नहीं है। हालांकि कच्चे दूध में यदि कुछ और चीजें मिला दी जाएं तो हड्डियों (bones) के ढांचे पर भी मांस चढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें-सप्ताह में कितने दिन पीना चाहिए नारियल पानी? जानें यहां

पाचन दुरुस्त करने से लेकर हड्डियों (bones) को मजबूत बनाने तक यह सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। इसे डाइट (diet) में शामिल करने का क्या फायदा होता है; आईये आपको बताते हैं।

-रोजाना कच्चे दूध (raw milk) को डाइट में शामिल करने से हड्डियां मजबूत होती हैं। कच्चा दूध कैल्शियम, मैग्नीशियम और विटामिन D का अच्छा स्रोत होता है, जो इसे हड्डियों के लिए फायदेमंद बनाता है। इससे ऑस्टियोपोरोसिस की संभावना कम होती है और दांत भी मजबूत बनते हैं। जिन लोगों के हाथ-पैरों में अक्सर दर्द रहता है, उन्हें इसे जरूर पीना चाहिए।

-कच्चा दूध, डाइजेशन को दुरुस्त करने में मदद करता है। यह प्रोबायोटिक्स और एंजाइम्स से भरपूर होता है। पाचन को सुधारने और गट हेल्थ को बेहतर बनाने में इसका सेवन फायदेमंद है। अगर आपका पेट ठीक से साफ नहीं होता है, तो कच्चे दूध को डाइट में जरूर शामिल करें।

-कच्चे दूध (raw milk) में प्रोटीन, कैल्शियम, फैटी एसिड्स, पोटैशियम और विटामिन-डी जैसे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। इससे मेटाबॉलिज्म (metabolism) दुरुस्त होता है और वजन कम करने में मदद मिल सकती है।

-कच्चा दूध (milk), हार्मोन्स को बैलेंस करने मे मदद करता है। हार्मोनल इंबैलेंस कंडीशन्स जैसे PCOS और अनियमित पीरियड्स को कम करने में यह मदद कर सकता है। इससे शरीर को एनर्जी भी मिलती है। कच्चा दूध पीने से शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन (progesterone hormones) का बैलेंस बना रहता है।

-कच्चा दूध डाइट में शामिल करने से महिलाओं को कई फायदे तो मिलते ही हैं। लेकिन, यह ब्यूटी को भी निखारने में मदद करता है। यह एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। इसे चेहरे पर लगाने से मुंहासे, जलन और एलर्जी जैसी दिक्कतों में राहत मिलती है। हालांकि इसे बिना एक्सपर्ट की सलाह के चेहरे पर नहीं लगाना चाहिए।

Tag: #nextindiatimes #milk #health

RELATED ARTICLE

close button