30.7 C
Lucknow
Friday, February 20, 2026

468KM की रेंज और 15 मिनट में चार्ज! लॉन्‍च हो गई Tata Punch EV Facelift

ऑटो डेस्क। टाटा मोटर्स की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से औपचारिक तौर पर Tata Punch EV के Facelift वर्जन को लॉन्‍च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इसमें कई तरह के बदलाव किए गए हैं। जिससे यह गाड़ी पहले से ज्‍यादा बेहतर हो गई है।

यह भी पढ़ें-Kia Seltos की नई जेनरेशन भारत में हुई पेश, 24 सेफ्टी फीचर्स से है लैस

निर्माता की ओर से इस एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है। निर्माता की ओर से इसमें 360 डिग्री कैमरा, एलईडी लाइट्स, रियर कनेक्‍टिड एलईडी टेल लाइट, नए डिजाइन के 16 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, 10.25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम, सिंगल सनरूफ को भी दिया गया है।

निर्माता की ओर से इसके फेसलिफ्ट में 30 और 40 kWh की क्षमता के बैटरी के विकल्‍प ही दिए गए हैं। जिससे इसे अधिकतम 468 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। इसमें दी गई मोटर से 8295 किलोवाट पावर मिलेगी। इसमें रीजन मोड के साथ ही ड्राइविंग मोड्स के विकल्‍प भी दिए गए हैं। कंपनी ने इसमें एक नया ‘ब्राइट येलो’ कलर पेश किया है, जो हैरियर के सनलिट येलो जैसा दिखता है। इसमें कॉन्ट्रास्टिंग ब्लैक रूफ (डुअल टोन) का विकल्प भी मिलेगा।

टाटा की ओर से अभी पंच ईवी को 9.69 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया गया है। इसके टॉप वेरिएंट को एक्‍स शोरूम कीमत 12.59 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया गया है। इसे BaaS के साथ 6.49 लाख रुपये की कीमत पर ऑफर किया गया है। कार के अगले हिस्से में सबसे बड़ा बदलाव इसकी ग्रिल और लाइट सेटअप में है। फेसलिफ्ट मॉडल में हेडलैम्प्स को जोड़ने वाली काली पट्टी को हटा दिया गया है।

Tag: #nextindiatimes #TataPunchEV #TataPunchEVFacelift

RELATED ARTICLE

close button