30.8 C
Lucknow
Thursday, July 10, 2025

सिद्धार्थनगर पहुंचे राज्यसभा सांसद, बोले-‘कांग्रेस का एजेंडा केवल भ्रम फैलाना’

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर (Siddharthnagar) जिले के डुमरियागंज (Dumariyaganj) विधानसभा क्षेत्र के भनवापुर में राज्यसभा सांसद बृजलाल दौरे पर पहुंचे; जहां कार्यकर्ताओ ने सांसद का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। सांसद (MP) बृजलाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को सहजन का पौधा वितरित किया।

यह भी पढ़ें-वित्तीय और औद्योगिक प्रगति के दो महत्वपूर्ण मानकों में एटा जिले ने बनाई जगह

इसके साथ ही उन्होंने निर्माण हो रहे डिलीवरी भवन का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लिया। सांसद (MP) ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण को जन आंदोलन बनाने की अपील की। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए सांसद ने कहा कि जब कांग्रेस चुनाव जीतती है तो EVM ठीक रहता है। ये नीची मानसिकता है। देश की जनता जानती है। अब कांग्रेस मुक्त भारत होने जा रहा है। जब तक राहुल गांधी तब तक बची खुची कांग्रेस (Congress) को मिट्टी में मिला देंगे; जो लोग जमानत पे हो वो ईमानदारी की बात कर रहे है।

सांसद (MP) बृजलाल ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील करते हुए कहा कि वृक्षारोपण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। हमें भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण छोड़ना होगा। बृजलाल ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्माणाधीन डिलीवरी भवन का निरीक्षण किया। अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

सांसद (MP) ने कांग्रेस और विपक्ष पर तीखे शब्दों में निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस (Congress) चुनाव जीतती है तो EVM ठीक रहता है लेकिन हारने पर मशीन पर सवाल उठाती है। यह नीच मानसिकता का परिचायक है। देश की जनता अब जान चुकी है कि कांग्रेस का एजेंडा केवल भ्रम फैलाना है। अब कांग्रेस मुक्त भारत का सपना साकार हो रहा है।

(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)

Tag: #nextindiatimes #Siddharthnagar #MPBrijlal

RELATED ARTICLE

close button