29.2 C
Lucknow
Sunday, April 5, 2026

प्रियंका चोपड़ा को मिली थी गैंगरेप तक की धमकी, आसान नहीं था हॉलीवुड का सफर

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली अदाकारा Priyanka Chopra का सिक्‍का आज पूरी दुन‍िया में चलता है। उनके फैंस ना केवल भारत में बल्कि दुनियाभर में मौजूद हैं। प्रियंका चोपड़ा उन चुनिंदा बॉलीवुड अदाकाराओं में से एक हैं जिन्‍होंने हॉलीवुड तक का सफर तय किया है। लेकिन उनका ये सफर इतना आसान नहीं था।

यह भी पढ़ें-मिस वर्ल्ड बनने पर बरेली में नहीं हुआ था प्रियंका चोपड़ा का स्वागत, चौंकाने वाली थी वजह

प्रियंका ने अपने संस्मरण पर आधारित एक किताब ‘अनफिनिश्ड’ में अपने संघर्ष के बारे में भी बताया था। किताब में प्रियंका ने बताया है कि केवल बॉलिवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में उनका सफर बेहद चुनौतीपूर्ण था। प्रियंका ने बताया कि जब वह अमेरिका में पढ़ रही थीं तो उन्हें रंगभेद का सामना करना पड़ता था। सालों बाद जब वह मिस वर्ल्ड और सफल ऐक्ट्रेस बनने के बाद हॉलिवुड पहुंचीं तब भी उन्हें तीखी आलोचना का सामना करना पड़ा था।

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी किताब UNFINISHED में बताया कि उन्हें लोगों ने अपने देश वापस लौटने के साथ-साथ उनके बारे में भद्दी बातें भी कही थीं। उन्‍हें ब्राउन आतंकी तक कहा गया। प्रियंका कहती हैं कि उनसे कहा गया मिडिल ईस्ट वापस जाओ और अपना बुर्का पहनो। लोगों ने कहा था अपने देश वापस जाओ और वहां अपना गैंग रेप करवाओ।

बता दें कि बॉलिवुड फिल्मों में सफल होने के बाद प्रियंका ने अपने कुछ म्यूजिक ऐल्बम रिलीज किए थे। हालांकि इसके बाद प्रियंका ने सिंगिंग छोड़कर एक बार फिर ऐक्टिंग पर फोकस कर लिया। प्रियंका ने यह भी कहा है कि उन्हें अफसोस है कि पहले वह फेयरनेस क्रीम का विज्ञापन कर चुकी हैं।उन्होंने लिखा कि यह अजीब है कि दुनिया के बड़े हिस्से में आज भी गोरी लड़की को सांवली लड़की से ज्यादा खूबसूरत माना जाता है।

Tag: #nextindiatimes #PriyankaChopra #Hollywood

RELATED ARTICLE

close button