एटा। एटा में जिला मुख्यालय पर सैनिक पड़ाव में एटा महोत्सव (Etah Festival) का आयोजन किया गया है। 15 जनवरी से शुरू हुए इस महोत्सव में कई नामी गिरामी हस्तियां और कलाकार आ रहे हैं। शनिवार को हरियाणवी सिंगर रुचिका जांगिड़ का कार्यक्रम हुआ।
यह भी पढ़ें-एटा में जमीनी विवाद में चली गोलियां, एक की हालत गंभीर
कार्यक्रम में हरियाणवी सिंगर रुचिका जांगिड़ ने प्रस्तुति दी। मंच से रुचिका जांगिड़ ने सुरों का ऐसा जादू बिखेरा कि हर कोई झूम उठा। युवाओं का उत्साह देखते ही बना। हजारों की संख्या में दर्शक रुचिका को सुनने पहुंचे। हरियाणवी नाइट में सिंगर रुचिका जांगिड़ ने दर्शकों से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की। इस दौरान युवाओं का तो उत्साह देखते ही बन रहा था। हालांकि कुछ दर्शकों ने जगह न मिलने से नाराज होकर हंगामा भी खड़ा कर दिया था।

रिपोर्ट्स की मानें तो रुचिका के स्टेज पर आते ही पीछे बैठे दर्शकों ने हंगामा शुरू कर दिया। यहां तक कि उन्होंने कुर्सियां भी तोड़ दी। हंगामा के दौरान पुलिस ने बल प्रयोग कर मामले को शांत कराया। प्रशासन का कहना था कि दर्शकों के लिए पास जारी हुए थे लेकिन कुछ भीड़ अंदर आ गई और हंगामा करने लगी। हंगामा शांत होने के साथ ही हरियाणवी नाइट में धमाल मच गया।
आपको बता दें कि हरियाणवी नाइट में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये थे। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। प्रशासन की पूरी मुस्तैदी से कार्यक्रम पूरी सफलता के साथ सम्पन्न हो सका। महोत्सव को लेकर प्रदर्शनी प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया था कि पंडाल में 5 ब्लॉक बनाए गए हैं। आम जनता, वीवीआईपी, अधिकारी, पास धारक सबके बैठने के लिए अलग- अलग व्यवस्था की गई थी।
(रिपोर्ट- हर्षित कुमार, एटा)
Tag: #nextindiatimes #Etah #EtahMahotsav2026 #RuchikaJangid




