एंटरटेनमेंट डेस्क। Harry Potter के नाम से घर-घर में पहचाने जाने वाले अभिनेता डेनियल रेडक्लिफ आज दुनिया भर में करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते है। उनकी मां मार्सिया ग्रेशम पेशे से एक कास्टिंग एजेंट थीं और पिता एलन जॉर्ज रैडक्लिफ लिटरेचर की दुनिया में एक्टिव थे।
यह भी पढ़ें-अपने ही बैंड से निकाले गए थे मशहूर सिंगर ओजी ऑस्बॉर्न, जानें क्या थी वजह
डैनियल ने एक्टिंग करियर की शुरुआत सिर्फ 10 साल की उम्र में बीबीसी की टीवी सीरीज ‘डेविड कॉपरफील्ड’ से की थी। 2000 में निर्माता डेविड हेमैन ने उन्हें ‘हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर’स स्टोन’ के लिए चुना। जे.के. रोलिंग और निर्देशक क्रिस कोलंबस को भी डेनियल काफी पंसद आए थे। निर्माता डेविड हेमैन की रेडक्लिफ से पहली मुलाकात तब हुई जब वो अपने पिता के साथ एक थिएटर में थे। हेमैन रेडक्लिफ के पिता के ही दोस्त थे।

बहुत कम लोग जानते हैं कि शुरुआत में उनके माता-पिता नहीं चाहते थे कि वो ‘हैरी पॉटर’ में कास्ट हों। इसके पीछे का कारण था फिल्म की शूटिंग की लोकेशन। शुरुआत में Harry Potter के लॉस एंजेलिस में शूटिंग के चलते उनके माता-पिता झिझक रहे थे लेकिन बाद में जब शूटिंग यूके में तय हुई, तब डेनियल को फिल्म में साइन किया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डेनियल रेडक्लिफ ने Harry Potter सीरीज से करीब 75 मिलियन पाउंड यानी लगभग 800 करोड़ रुपये कमाए। साल 2025 तक उनकी कुल संपत्ति 110–115 मिलियन डॉलर यानी करीब 920 करोड़ रुपये आंकी गई है। उन्होंने लंदन और न्यूयॉर्क में कई संपत्तियों में निवेश कर रखा है और ‘संडे टाइम्स रिच लिस्ट’ और ‘फॉर्ब्स’ की टॉप लिस्ट में कई बार जगह बना चुके हैं।
Tag: #nextindiatimes #HarryPotter #Entertainment