30 C
Lucknow
Wednesday, October 15, 2025

पंकज धीर को ‘कर्ण’ के रोल के लिए मिलती थी केवल इतनी सैलरी, यकीन नहीं करेंगे आप

एंटरटेनमेंट डेस्क। जाने-माने अभिनेता Pankaj Dheer का निधन हो गया है। 68 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई में आखिरी सांस ली है। वह लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे, जिसके चलते वह जिंदगी की जंग हार गए और इस दुनिया को छोड़कर चले गए।

यह भी पढ़ें-बॉलीवुड की इन हस्तियों के पास नहीं है अपना घर, एक का नाम सुनकर लगेगा झटका

पंकज धीर के निधन से पूरी इंडस्ट्री में मातम छा गया है। फैंस और सेलेब्स दोनों को ही यकीन नहीं हो रहा है कि पंकज इस दुनिया में नहीं रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पंकज को कैंसर था, वो इससे जंग जीत गए थे लेकिन बीते कुछ महीनों में उनका कैंसर दोबारा लौटा। जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई। पंकज धीर के निधन पर लोग शोक जता रहे हैं।

पंकज धीर निर्देशक बी आर चोपड़ा की महाभारत में कर्ण का किरदार निभाकर हर जगह छा गए थे। बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि उन्हें इस शो के लिए कितने पैसे मिलते थे। उन्हें शो के लिए बहुत कम पैसे मिलते थे। रिपोर्ट्स की मानें तो पंकज धीर को शो में एक एपिसोड के लिए सिर्फ 3000 रुपये मिलते थे। उन्होंने महाभारत के 94 एपिसोड किए थे।

अभिनेता ने अपने करियर में कई फिल्मों और टीवी शोज में काम किया है। उन्होंने कई माइथोलॉजिकल शोज में भी काम किया था। जिसमें चंद्रकांता, द ग्रेट मराठा जैसे कई शोज शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने सोल्जर, बादशाह, सड़क जैसी फिल्मों में भी काम किया। पंकज की एक्टिंग से हमेशा फैंस इंप्रेस होते रहे हैं। इसी वजह से लोग उन्हें बहुत पसंद करते थे। पंकज धीर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो अपने पीछे पत्नी अनीता धर और बेटे निकितन धीर को छोड़ गए हैं।

Tag: #nextindiatimes #PankajDheer #Mahabharata

RELATED ARTICLE

close button