29 C
Lucknow
Thursday, April 9, 2026

Oppo F33 Pro भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स

टेक्नोलॉजी डेस्क। Oppo F33 और Oppo F33 Pro भारत में जल्द लॉन्च होंगे। Oppo ने फिलहाल अपनी F-सीरीज के अपकमिंग स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर कुछ भी डिटेल ऑफिशियल नहीं की है। Oppo F33 Pro स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि इसमें 6.57-इंच का AMOLED पैनल, डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसके साथ ही फोन में MediaTek का प्रोसेसर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें-लांच हुआ पावरफुल फोन Samsung Galaxy M15 5G, बेहद कम है कीमत

रिपोर्ट्स की मानें तो यह फोन भारत में 14 अप्रैल को लॉन्च होगा। यह फोन 35,000 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले कंपनी ने पिछले साल Oppo F31 Pro को 8 जीबी रैम के साथ 26,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। Oppo F33 Pro के स्पेक्स की बात करें तो फोन में 6.57-इंच का फ्लैट AMOLED डिस्प्ले मिलेगा और इसे IP69K रेटिंग के साथ मार्केट में उतारा जाएगा।

यह फोन MediaTek Dimencity 6360 Max चिपसेट के साथ मार्केट में उतारा जाएगा। कैमरा स्पेक्स की बात करें तो Oppo F33 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा।फोन का प्राइमरी कैमरा 50-मेगापिक्सल का है, जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। ओप्पो के इस फोन में 7000mAh की बैटरी मिलेगी, जो 80W चार्जिंग के साथ मार्केट में उतारा जाएगा।

हालांकि, ऑनलाइन ओप्पो के अपकमिंग स्मार्टफोन Oppo F33 Pro का टीजर पोस्टर रिवील हो चुका है। इसके साथ ही इस फोन की संभावित लॉन्च डेट, प्राइसिंग रेंज और कुछ स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ चुकी है। अपकमिंग Oppo F33 Pro स्मार्टफोन ब्लू और रेड कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह फोन स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल के साथ आएगा। यह कैमरा मॉड्यूल थोड़ा कर्व एज वाला होगा।

Tag: #nextindiatimes #OppoF33Pro #Technology

RELATED ARTICLE

close button