नई दिल्ली। शिलॉन्ग में हनीमून के दौरान इंदौर के पर्यटक राजा रघुवंशी (Raja Raghuvanshi) की हत्या में बड़ा खुलासा सामने आया है। राजा की पत्नी सोनम (Sonam Raghuvanshi) पर ही हत्या की साजिश में शामिल होने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने खुलासा किया कि सोनम रघुवंशी ने ही भाड़े के हत्यारे बुलाए थे। मेघालय के डीजीपी आई नोंगरांग ने बताया कि राजा (husband) की पत्नी सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।
यह भी पढ़ें-कस्टडी और ज्यूडिशियल कस्टडी में क्या होता है अंतर?
आइए जानते हैं देश के वो बड़े केस जिसमें पत्नी ही अपने पति के लिए काल बन गयी। बीते 3 मार्च को 28 साल की मुस्कान रस्तोगी (Muskan Rastogi) ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति (husband) सौरभ राजपूत की हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि सबसे पहले उसने सौरभ के दिल पर चाकू से वार किया, इसके बाद दो वार उसके सीने पर किए। उसने अपने पति (husband) के शरीर के चार टुकड़े कर दिए थे। इसके बाद उसके शव को एक नीले ड्रम में भरकर ऊपर से कंक्रीट डाल दिया था। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया था।

बलिया में प्रेमी के प्यार में पागल 50 साल की महिला ने अपने पति (husband) को मौत के घाट उतार दिया। उसने भी हैवानियत की हदें पार कर दी थीं। महिला ने न सिर्फ अपने की हत्या की बल्कि उसके शव को 6 टुकड़ों में काटा और फिर घाघरा नदी के किनारे फेंक दिया। इसके बाद वो खुद ही पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने पहुंच गई थी। पुलिस ने छानबीन की तो उसके पति का शव बरामद हुआ। तब जांच के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया।
ऐसे की एक केस आगरा जिले से आया था, जिसमें 11 मार्च 2025 को महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति का गला घोंटकर हत्या कर दी। सिर्फ इतना ही नहीं इसके बाद वो अपने पति के शव को ऑटो में रखकर 65 किलोमीटर दूर मथुरा जिले में फेंक आई थी। दरअसल महिला का एंबुलेंस ड्राइवर के साथ अफेयर चल रहा था. पति को इस बात की भनक लग गई थी। तभी महिला ने पति को रास्ते से हटाने के लिए यह प्रपंच रचा था।
ऐसा ही खौफनाक कांड उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में भी सामने आया, जहां शादी के 15 दिन बाद ही पति का मर्डर कर दिया गया। औरैया में दिलीप नाम के युवक की शादी के 15 दिन बाद ही हत्या कर दी गई। इस हत्या की साजिश दिलीप की पत्नी प्रगति ने अपने प्रेमी अनुराग के साथ मिलकर रची थी। प्रगति और अनुराग पिछले चार साल से रिलेशन में थे। शादी के 15 दिन बाद 19 मार्च को दिलीप को गोली मारी गई, जिसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में प्रगति और अनुराग को गिरफ्तार कर लिया।
Tag: #nextindiatimes #husband #SonamRaghuvanshi #RajaRaghuvanshi