36.6 C
Lucknow
Friday, March 13, 2026

अब गियर बदलने की टेंशन खत्म, Kia Sonet 2026 का नया वेरिएंट हुआ लॉन्च

ऑटो डेस्क। Kia India ने Sonet का नया 2026 मॉडल MY26 लॉन्च कर दिया है। इसे ग्राहकों को पहले से बेहतर वैल्यू और ज्यादा चॉइस देने के लिए बनाया गया है। कंपनी ने अब डीजल ऑटोमैटिक और टर्बो पेट्रोल (7DCT) जैसे नए फीचर्स वाले मॉडल भी 10 लाख से कम कीमत में दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें-Tata ला रही Punch EV Facelift मॉडल, शानदार लुक ने जीता सबका दिल

शहरों में ट्रैफिक को देखते हुए अब लोग ऑटोमैटिक कारें ज्याद पसंद कर रहे हैं क्योंकि इन्हें चलाना आसान होता है। अब Sonet का 1.5 लीटर डीजल इंजन (6-स्पीज ऑटोमैटिक) इसके HTE(O), HTK(O), HTK+ और HTK+(O) जैसे वेरिएंट्स में भी मिलेगा। इसी तरह अब Sonet का 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल का ऑप्शन अब HTK(O), HTK+(O) जैसे वेरिएंट्स में भी मिलेगा। अब ग्राहकों को ऑटोमैटिक कार खरीदने के लिए बहुत महंगा टॉप मॉडल नहीं लेना पड़ेगा।

Kia Sonet अब ग्राहकों को बहुत कम कीमत में बेहतरीन ऑटोमैटिक तकनीक मिल सकेगी। इसकी कीमत, 9,77,900 और ₹9,89,900 (एक्स-शोरूम) है, Sonet अपने सेगमेंट की पहली ऐसी SUV बन गई है जो 10 लाख से कम कीमत में 6AT और 7DCT दोनों ऑप्शन दे रही है। अब आम बजट वाले लोग भी आसानी से महंगी और हाई-टेक कारों का मजा ले सकेंगे।

कई ग्राहक ऐसे होते हैं जो डीजल इंजन की बेहतर माइलेज और टॉर्क को पसंद करते हैं। वहीं ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन रोजाना ड्राइविंग को आसान बनाता है। Kia का कहना है कि हम अपने ग्राहकों की जरूरतों को समझ रहे हैं। डीजल इंजन और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का यह कॉम्बिनेशन शहर और हाईवे दोनों तरह की ड्राइविंग के लिए ज्यादा आरामदायक अनुभव देता है। इससे खास तौर पर उन लोगों को फायदा होगा जो रोजाना लंबी दूरी तय करते हैं या भारी ट्रैफिक में ड्राइव करते हैं।

Tag: #nextindiatimes #KiaIndia #KiaSonet2026

RELATED ARTICLE

close button