34 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

CM पद से आज इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार, JDU विधायकों की बुलाई बैठक

Print Friendly, PDF & Email

पटना। बिहार (Bihar) में पिछले एक हफ्ते से चल रहे सियासी ड्रामे का दौर शनिवार को खत्म हो रहा है। सूत्रों की माने तो नीतीश कुमार (Nitish Kumar) आज ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर NDA में शामिल हो सकते हैं। ऐसी संभावना है कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) महागठबंधन से अलग होकर एनडीए के साथ नई सरकार बनाने का ऐलान कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-पंजाब के बाद हरियाणा में भी AAP ने किया बड़ा ऐलान, अकेले लड़ेंगे चुनाव

संभावना है कि वह (Nitish Kumar) आज राजभवन जाकर अपना त्यागपत्र सौंपेंगे। इसी के साथ ही भाजपा और हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के 82 विधायक उनके समर्थन में राज्यपाल (Governor) को पत्र सौपेंगे। सूत्रों की माने तो 122 के जादुई आंकड़े को पार करने के लिए एनडीए गठबंधन को 10 कांग्रेस विधायकों का भी समर्थन मिल सकता है। बीजेपी (BJP) सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के 10 से ज्यादा विधायक बीजेपी (BJP) के संपर्क में हैं।

बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने यहां राजभवन में आयोजित चाय समारोह से लौटने के बाद शुक्रवार शाम अपने आवास पर अपने भरोसेमंद मंत्रियों और विधायकों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री (Chief Minister) ने शनिवार को अपने आवास पर जेडीयू (JDU) के सभी विधायकों के साथ बैठक भी बुलाई है। ऐसी अटकलें हैं कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) जल्द ही अपने पिछले सहयोगी भाजपा के समर्थन से सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

बड़ी खबर: बिहार में सियासी उथल पुथल के बीच नीतीश कुमार आज मुख्यमंत्री पद से दे  सकते है इस्तीफा, आज इन पार्टियों की बैठक | Aawaz News आवाज न्यूज़

सूत्रों ने कहा कि बीजेपी को नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का समर्थन करने के लिए दो डिप्टी सीएम पद मिलेंगे, जैसा कि 2020 के विधानसभा चुनाव के बाद मिला था। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) बिहार में बीजेपी और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के साथ मिलकर सरकार बनाने की रणनीति बना रहे हैं। शुक्रवार शाम को बैठक के दौरान सीएम आवास पर विजय कुमार चौधरी, ललन सिंह, अशोक चौधरी, बिजेंद्र गुप्ता और संजय झा जैसे नीतीश कुमार के भरोसेमंद नेता मौजूद थे।

Tag: #nextindiatimes #NitishKumar #bihar #politics

RELATED ARTICLE