38 C
Lucknow
Monday, May 12, 2025

भाषण के दौरान मंच पर बेहोश होकर गिरे नितिन गडकरी, मचा हड़कंप

यवतमाल। महाराष्ट्र (Maharashtra) के यवतमाल में आज भाजपा (BJP) की एक चुनावी जनसभा के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) भाषण देते हुए मंच पर अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद उनके पास मौजूद लोगों ने उन्हें संभाल लिया और तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले गए।

यह भी पढ़ें-BJP के घोषणापत्र पर कांग्रेस का तंज- ‘संकल्प पत्र नहीं माफीनामा जारी करें’

बता दें कि महाराष्ट्र (Maharashtra) के यवतमाल में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) राजश्री पाटिल के लिए प्रचार कर रहे थे। पाटिल मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के धड़े से महायुति की उम्मीदवार हैं। उन्हीं के जनसमर्थन के लिए आज यवतमाल जिले के पुसद के शिवाजी महाराज मैदान में वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) की एक अभियान सभा आयोजित की गई थी।

चुनावी सभा के मंच पर पहले अन्य नेताओं ने अपना भाषण दिया। उसके बाद नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने बैठक को संबोधित करने के लिए उठे। उन्होंने अपना भाषण शुरू किया लेकिन अचानक उन्हें चक्कर आने लगे और वह बेहोश हो गए। हालांकि वहां मंच पर मौजूद लोगों ने उन्हें संभाल लिया और उनको तुरंत अस्पताल ले जाया गया। बता दें पूरे देश में गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि यवतमाल में अत्यधिक तापमान बढ़ने के कारण उन्हें गर्मी से परेशानी होने लगी थी जिससे उन्हें चक्कर आ गया।

जिसके बाद उन्होंने भाषण बीच में ही छोड़ दिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल अभी उनकी हालत स्थिर है। डॉक्टर के इलाज के बाद नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) बेहतर महसूस करने लगे। कुछ देर बाद उन्होंने फिर से अपना भाषण शुरू किया। नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने आग्रह किया कि देश में विकास का दौर चल रहा है और इस दौर में आप सभी का वोट महत्वपूर्ण है और महायुति प्रत्याशी राजश्री पाटिल को वोट करें।

Tag: #nextindiatimes #NitinGadkari #BJP

RELATED ARTICLE

close button