31 C
Lucknow
Monday, April 13, 2026

स्पेशल फीचर्स के साथ लांच हुआ नया गेमिंग फोन Nubia Neo 5 Pro, होगी फास्ट चार्जिंग

टेक्नोलॉजी डेस्क। Nubia ने मिड-रेंज गेमिंग स्मार्टफोन सेगमेंट में नया डिवाइस लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस डिवाइस को Nubia Neo 5 Pro के नाम से पेश किया है जिसे फिलीपींस में पेश किया गया है। यह फोन खास तौर पर कंपनी ने गेमिंग करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है।

यह भी पढ़ें-दमदार प्रोसेसर के साथ लांच हुआ गेमिंग लैपटॉप Lenovo Legion 5, जानें कीमत

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Nubia Neo 5 Pro में 6.8-इंच का OLED डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही फोन में 1.5K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल रहा है। डिवाइस में गेमिंग और वीडियो एक्सपीरियंस काफी स्मूद मिलने वाला है। डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर मिल रहा है। साथ ही डिवाइस में 12GB तक RAM और 256GB स्टोरेज मिल रही है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए बेस्ट है।

गेमिंग के लिए इस स्मार्टफोन में खास शोल्डर ट्रिगर्स मिल रहे हैं, जो गेमिंग के दौरान बेहतर कंट्रोल ऑफर करते हैं। इसके अलावा Magic Touch 3.0 टेक्नोलॉजी स्क्रीन की रिस्पॉन्सिवनेस को शानदार बना देती है। इसके अलावा AI बेस्ड एंटी-मिस्टच सिस्टम एक्सीडेंटल टच को कम करता है, जबकि Z-axis लीनियर मोटर बेहतर हैप्टिक फीडबैक देता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा देखने को मिल रहा है। साथ ही फोन में 2MP का सेकेंडरी सेंसर मिल रहा है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 16MP फ्रंट कैमरा है। डिवाइस में 6,210mAh की बड़ी बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। Nubia Neo 5 Pro फिलहाल फिलीपींस में लॉन्च हुआ है और इसके 12GB + 128GB वेरिएंट की कीमत PHP 14,999 यानी लगभग 24 हजार रुपये और 12GB + 256GB मॉडल की कीमत PHP 17,999 लगभग 28 हजार रुपये है।

Tag: #nextindiatimes #NubiaNeo5Pro #Nubia #Technology

RELATED ARTICLE

close button