31 C
Lucknow
Sunday, May 4, 2025

कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे नटवर सिंह का निधन, PM मोदी ने जताया दुःख

नई दिल्ली। यूपीए सरकार में विदेश मंत्री रहे और कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ और कद्दावर नेता के. नटवर सिंह (Natwar Singh) का शनिवार रात निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। वे 95 वर्ष के थे और गुरुग्राम (Gurugram) के एक अस्पताल (hospital) में उनका इलाज चल रहा था। उन्हें करीब दो सप्ताह पहले गुरुग्राम में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़ें-वायनाड पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा

पीएम मोदी (PM Modi) ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पूर्व विदेश मंत्री (Natwar Singh) के साथ एक तस्वीर भी साझा की। उन्होंने लिखा, ‘नटवर सिंह (Natwar Singh) के निधन से दुखी हूं। उन्होंने कूटनीति और विदेश नीति की दुनिया में समृद्ध योगदान दिया। वह अपनी बुद्धिमत्ता के साथ-साथ बेहतरीन लेखन के लिए भी जाने जाते थे। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।’

पूर्व राजनयिक सिंह 2004-05 में मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में विदेश मंत्री थे। वे 1953 में भारतीय विदेश सेवा में चुने गए थे, जिसे उन्होंने 1984 में छोड़ दिया था। नटवर सिंह (Natwar Singh) ने कांग्रेस (Congress) के टिकट पर राजस्थान के भरतपुर (Bharatpur) से चुनाव लड़ा था और लोकसभा सांसद बने थे। 1985 में उन्हें राज्य मंत्री (एमओएस) के रूप में शपथ दिलाई गई और उन्हें इस्पात, कोयला और खान तथा कृषि मंत्रालय दिए गए। 1986 में वे विदेश राज्य मंत्री बने।

नटवर सिंह (Natwar Singh) 1987 में न्यूयॉर्क (New York) में आयोजित निरस्त्रीकरण और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के अध्यक्ष चुने गए और उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 42वें सत्र में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भी किया। उन्होंने (Natwar Singh) लगभग एक दर्जन किताबें भी लिखीं, जिनमें ‘द लिगेसी ऑफ नेहरू: ए मेमोरियल ट्रिब्यूट’, ‘टेल्स फ्रॉम मॉडर्न इंडिया’, ‘ट्रेजर्ड एपिस्टल्स’ और उनकी आत्मकथा ‘वन लाइफ इज नॉट इनफ’ शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार रविवार को दिल्ली में किया जाएगा।

Tag: #nextindiatimes #NatwarSingh #Congress

RELATED ARTICLE

close button