जयपुर। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मंगलवार को जयपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। श्यामनगर इलाके में उनके घर में घुसकर कुछ अज्ञात बदमाशों ने गोली मारी है। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचे।
यह भी पढ़ें-गाजियाबाद: डेस्क पर जय श्री राम लिखने पर भड़की टीचर, दी ऐसी सजा कि…
जयपुर के पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने जानकारी देते हुए बताया कि गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।सुखदेव सिंह के आवास के बाहर भारी तादाद में पुलिस बल तैनात है। जानकारी के मुताबिक, सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को चार गोलियां मारी गई।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी मंगलवार दोपहर करीब 1:45 बजे श्याम नगर जनपथ स्थित घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान स्कूटर पर दो बदमाश आए। हमलावरों ने गोगामेड़ी पर फायरिंग की। गोगामेड़ी के साथ घटना के दौरान मौजूद रहे अजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
![]()
बदमाशों ने गनमैन नरेंद्र को भी गोली मार दी है। घटना की जानकारी मिलते ही श्याम नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सीसीटीवी पड़ताल में जुटी है। श्याम नगर में दाना पानी रेस्टोरेंट के पीछे की घटना है। लॉरेस विश्नोई गैंग के संपत नेहरा ने पूर्व में धमकी दी थी। मामले को लेकर जयपुर पुलिस को ज्ञापन दिया था।
सुखदेव सिंह गोगामेढ़ी को गोलियां कहा लगी है और किन लोगों ने चलाई है, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। सुखदेव सिंह गोगामेढ़ी लंबे समय तक राष्ट्रीय करणी सेना से जुड़े रहे। उन्होंने करणी सेना संगठन में काफी समय पहले हुए विवाद के बाद राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नाम से अलग संगठन बना लिया था। गोगामेढ़ी उसके अध्यक्ष थे। वे फिल्म पद्मावत और गैंगस्टर आनंदपाल एनकाउंटर केस के बाद राजस्थान में हुए विरोध प्रदर्शन से चर्चा में आए थे। इन मुद्दे को लेकर उनके कई वीडियो भी वायरल हुए थे।
Tag: #nextindiatimes #KarniSena #SukhdevSinghGogamedi




