टेक्नोलॉजी डेस्क। Motorola ने अपनी Edge 70 सीरीज का लेटेस्ट स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Fusion+ लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन की काफी स्पेसिफिकेशन्स Edge 70 Fusion जैसी हैं। कंपनी ने कैमरा सेटअप को अपग्रेड किया है। मोटोरोला के इस फोन में 50-मेगापिक्सल Sony LYTIA 710 प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है।
यह भी पढ़ें-ओपन-ईयर क्लिप-ऑन डिजाइन वाले खास ईयरबड्स हुए लॉन्च, देखें फीचर्स
इसके साथ फोन में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया है। यह फोन Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट के साथ मार्केट में उतारा गया है। Motorola Edge 70 Fusion+ स्मार्टफोन को ब्राजील में 12जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज के साथ BRL 2,969 (करीब 52,900 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया है। मोटोरोला का यह फोन Pantone Orient Blue और Pantone Blue Surf कलर ऑप्शन में लाया गया है।

Motorola Edge 70 Fusion+ में 6.8-इंच का 1.5K (1,272×2,772 पिक्सल) Super HD AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz है और यह HDR10+ सपोर्ट करता है। इस फोन को Qualcomm के Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट, Adreno 810 GPU, 12GB की रैम और 256GB की स्टोरेज के साथ लाया गया है। मोटोरोला का यह फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित कंपनी के कस्टम Hello UI सॉफ्टवेयर पर रन करता है।
Motorola Edge 70 Fusion+ में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इसका प्राइमरी कैमरा 50-मेगापिक्सल का है, जिसका प्राइमरी सेंसर Sony LYTIA 710 लेंस है। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलिटी और Ultra Pixel टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है। प्राइमरी लेंस के साथ 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। यह 3X ऑप्टिकल जूम और 10X डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 5,200mAh की बैटरी दी गई है।
Tag: #nextindiatimes #Technology #MotorolaEdge70Fusion+




