26.2 C
Lucknow
Saturday, October 4, 2025

शादी के पहले ही दिन सास ने घर से निकाला, मिस इंडिया रह चुकी है एक्ट्रेस

एंटरटेनमेंट डेस्क। लड़की मिस इंडिया और नेशनल लेवल की तैराक, फिर भी ससुरालवालों ने उसे अपनी बहू के रूप में स्वीकार नहीं किया और घर से निकाल दिया…क्या इतनी काबिल लड़की के साथ कोई ऐसा कर सकता है? पर ऐसा हुआ था और वो भी एक actress के साथ।

यह भी पढ़ें-मोटी कहकर निकाली गईं थी सोनाक्षी सिन्हा, फिल्मों से ज्यादा इसलिए चर्चा में रहीं एक्ट्रेस

इस एक्ट्रेस का नाम है नफीसा अली, जो 70 और 80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस रहीं और 90s तक खूब काम किया। नफीसा कुछ साल पहले तक भी फिल्मों में एक्टिव रही हैं, पर अब कैंसर के कारण एक्टिंग से दूर हैं और उनकी कीमोथैरेपी चल रही है। यह एक्ट्रेस फिल्मों में आने से पहले ही खूब शोहरत बटोर चुकी थी। साल 1972 से 1974 तक यह नेशनल लेवल की स्वीमिंग चैंपियन रही।

यही नहीं, साल 1976 में इसने मिस इंडिया का ताज जीता और फिर मिस इंटरनेशनल में देश को रीप्रेजेंट भी किया था। उसमें वह सेकेंड रनर-अप रही थी। उन्होंने पोलो प्लेयर और कर्नल रविंदर सिंह सोढ़ी से शादी की। वह सिख थे और अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित भी किए जा चुके हैं। रविंदर शादी के बाद नफीसा को घर लाए, तो उनकी मां भड़क गईं।

बताया जाता है कि नफीसा अली को पहले ही दिन उनके ससुराल से बाहर निकाल दिया गया। सास ने उनके मुंह पर ही दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद नफीसा को पति के दोस्तों के घर जाकर रहना पड़ा था। दरअसल, नफीसा मुस्लिम परिवार से थीं और रविंदर सिख थे। दूसरा, दोनों की उम्र में 14 साल का अंतर था। इसी कारण उनका परिवार इस शादी के खिलाफ था। हालांकि, धीरे-धीरे सबकुछ नॉर्मल हो गया और नफीसा को ससुरालवालों ने कबूल कर लिया।

Tag: #nextindiatimes #NafisaAli #actress #Entertainment

RELATED ARTICLE

close button