34 C
Lucknow
Saturday, May 24, 2025

स्किन से जुड़ी इन दिक्कतों को दूर करता है मोगरे का फूल, ऐसे करें प्रयोग

लाइफस्टाइल डेस्क। मोगरे का फूल (Mogra flower) कई मायनों में फायदेमंद है। औषधीय गुणों (medicinal properties) से भरपूर होने के कारण सदियों से ही इसका उपयोग किया जाता है। खासतौर से एशियाई और पूर्वी संस्कृतियों में लंबे समय से इसका इस्तेमाल किया जाता रहा है। मोगरे की अनोखी खुशबू हर किसी को प्रभावित करती है। बालों को खूबसूरत बनाने के लिए अक्सर महिलाएं (women) उसमें मोगरे के फूलों का गजरा लगाती हैं।

यह भी पढ़ें-हफ्ते में कितनी बार करनी चाहिए चेहरे पर आइस मसाज?

मोगरे के फूल (Mogra flower) शरीर को डिटॉक्स करते हैं। इनमें मौजूद तत्व शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स को बाहर निकालते हैं। हमारी बॉडी में मौजूद ये टॉक्सिन्स, डाइजेशन को खराब करने और स्किन को फीका बना सकते हैं। ऐसे में शरीर का डिटॉक्स होना बहुत जरूरी है। मोगरे के फूल, स्किन को चमकदार बनाते हैं। इनमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स स्किन हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं। इन फूलों का पानी लिवर और किडनी की भी डिटॉक्स करता है और मेटाबॉलिज्म (metabolism) को बेहतर बनाता है।

इसके अलावा इनकी तासीर ठंडी होती है। यह गैस, डाइजेशन, अपच और बदहजमी समेत पेट से जुड़ी कई दिक्कतों को दूर करते हैं और डाइजेशन को मजबूत बनाते हैं। इनसे पेट भी ठंडक मिलती है। मोगरे के फूल (Mogra flower) से ड्रिंक बनाकर आप स्किन से जुड़ी दिक्कतों में राहत पा सकती हैं। स्ट्रेच मार्क और दाग-धब्बे को दूर करने के लिए मोगरे के तेल को पेट्रोलियम जेली और नारियल तेल के साथ उपयोग करना फायदेमंद होता है। यह ड्राई स्किन की समस्या से छुटकारा देता है और त्वचा के लचीलेपन को बनाए रखता है।

कोमल और मुलायम त्वचा के लिए मोगरे का तेल (Mogra flower) फायदेमंद है। पानी में कुछ बूंद मोगरे केे तेल की मिलाकर नहाने से त्वचा मुलायम होती है। इस तेल में एलोवेरा मिलाकर लगाने से त्वचा मॉइश्चराइज होती है। मोगरे की चाय घाव और खरोंच को ठीक करने में मदद करता है। इसके अलावा मोगरे का तेल रैशेज, सनबर्न और त्वचा से जुड़ी अन्य समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद है।

Tag: #nextindiatimes #Mograflower #skincare #health

RELATED ARTICLE

close button