43.1 C
Lucknow
Monday, April 21, 2025

बड़े काम का है पुदीना, गर्मियों में इसके सेवन से मिलेंगे 5 गजब के फायदे

हेल्थ डेस्क। पुदीना (Mint) एक औषधीय पौधा है, जिसका उपयोग प्राचीन काल से ही आयुर्वेदिक और घरेलू उपचारों (home remedies) में किया जाता रहा है। पुदीना सिर्फ एक स्वाद बढ़ाने वाला पौधा नहीं, बल्कि गर्मी में हेल्थ के लिए रामबाण है। इसकी तासीर ठंडी होती है। गर्मियों (summer) के मौसम में पुदीने का उपयोग खासतौर रूप से किया जाता है, क्योंकि यह शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें-सप्ताह में कितने दिन पीना चाहिए नारियल पानी? जानें यहां

गर्मियों (summer) में शरीर को ठंडक देने और ताजगी बनाए रखने के लिए हम कई उपाय करते हैं। इनमें पुदीना भी शामिल है, जो आपके किचन या गार्डन में बेहद आसानी से मिल जाती है। इसे अपने डेली डाइट का हिस्सा बनाकर खुद को हेल्दी और कूल बना सकते हैं। आइए जानते हैं पुदीना (Mint) के सेवन के फायदे।

-पुदीना (Mint) में ऐसे एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं जो अपच गैस एसिडिटी जैसी समस्याएं दूर रखते हैं। पुदीने का शरबत गर्मियों के लिए बेहद फायदेमंद ड्रिंक है।

-पुदीने का पानी या पुदीने की चटनी शरीर को ठंडक देती है और पसीने के ज़रिए जो पानी निकलता है, उसकी भरपाई भी करती है। इसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर को हाइड्रेट (Hydrate) रखते हैं।

-पुदीना (Mint) साइनस, खांसी और सांस की तकलीफ में भी फायदेमंद है। इसकी खुशबू और मेन्थॉल बलगम को ढीला करने में मदद करते हैं, जिससे सांस लेना आसान होता है। पुदीना कई अन्य समस्याओं को दूर रखने का काम करता है।

-गर्मी के मौसम में स्किन पर रैशेज, सनबर्न या मुंहासे निकलना काफी नॉर्मल होता है। इससे बचाने में पुदीना बड़े काम आता है। पुदीने का पेस्ट लगाने से त्वचा को ठंडक मिलती है और इन्फेक्शन से राहत भी मिलती है।

-पुदीना (Mint) नेचुरल माउथ फ्रेशनर की तरह काम करता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुंह के बैक्टीरिया (bacteria) को मारते हैं और सांस को ताजा रखते हैं। इससे मुंह की बदबू से छुटकारा मिलता है और ओरल हेल्थ भी बेहतर रहती है।

Tag: #nextindiatimes #Mint #health

RELATED ARTICLE

close button