23.7 C
Lucknow
Friday, April 11, 2025

संदेशखाली मामले पर बोली ममता बनर्जी, कहा-‘तिल का ताड़ बनाया जा रहा’

डेस्क। बीरभूम जिले के सिउड़ी की प्रशासनिक सभा से रविवार को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने संदेशखाली (Sandeshkhali) मामले पर कहा कि तिल का ताड़ बनाया जा रहा है। आपको बता दें कि शुक्रवार की प्रशासनिक सभा से ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने किसान आंदोलन को फिर एक बार अपना समर्थन दिया और आंदोलन कर रहे किसानों को सैल्यूट किया।

यह भी पढ़ें-ममता ने खेला बड़ा दांव, 21 लाख मनरेगा श्रमिकों के बकाया का करेंगी भुगतान

हालांकि इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने संदेशखाली (Sandeshkhali) की घटना के संदर्भ में कहा कि एक घटना घटित करवाई गई है। पहले ईडी को भेजा गया। उसके बाद उसके मित्र भाजपा (BJP) इलाके में घुसे, साथ में कुछ मिडिया के लोग भी इलाके में घुसे और तिल को ताड़ बना दिया। शांति के बदले आग लगाई जा रही है।

संदेशखाली (Sandeshkhali) के लोगों के लिए मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं आदमी भेजूंगी वे लोगों के आरोपों को सुनेंगे। यदि किसी के पास से किसी ने कुछ लिया है तो वह सब कुछ वापस दिया जाएगा। ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने आगे कहा कि, अब तक किसी महिला ने शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने कहा कि मैं भी गद्दारों को गिरफ्तार कर सकती हूं, फिलहाल मैंने उन्हें थोड़ी छूट दे रखी है।

ममता (Mamta Banerjee) ने इसी के साथ आरोप लगाया कि कई राज्यों को जीएसटी का अपना हिस्सा नहीं मिल रहा है। उन्होंने (Mamta Banerjee) कहा, “अगर कोई कहता है कि धर्मनिरपेक्षता खराब है, समानता अकल्पनीय है, लोकतंत्र खतरनाक है और संघीय ढांचा एक आपदा है, तो हम इसे स्वीकार नहीं कर सकते।”

Tag: #nextindiatimes #MamtaBanerjee

RELATED ARTICLE

close button