बलूचिस्तान। 19 फरवरी से पाकिस्तान (Pakistan) में चैंपियंस ट्रॉफी है। भारत ने सुरक्षा कारणों से अपनी टीम को नहीं भेजी है। अब पांच दिन पहले शुक्रवार को पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला (terrorist attack) हुआ है। इसमें 11 लोगों की मौत हुई है और छह अन्य घायल हैं। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक धमाका दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान (Pakistan) में हुआ है। एक वाहन में कोयला खनिकों (Coal miners) को ले जाया जा रहा था। तभी घात लगाकर वाहन पर धमाका किया गया है।
यह भी पढ़ें-पुलवामा हमले की बरसी पर PM मोदी-अमित शाह ने आतंकियों को दी ये चेतावनी
बता दें कि ट्रक से श्रमिकों को बलूचिस्तान प्रांत के हरनई इलाके में मौजूद एक खदान में लाया गया था। पाकिस्तान (Pakistan) का बलूचिस्तान प्रांत दशकों से आतंकवाद से जूझ रहा है। अर्धसैनिक बल के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि रिमोट कंट्रोल डिवाइस के माध्यम से कोयला खनिकों (Coal miners) के ट्रक को निशाना बनाया गया है। हालांकि अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
क्षेत्र के डिप्टी कमिश्नर हजरत वली आगा ने कहा कि बम विस्फोट के समय ट्रक में 17 खनिक सवार थे। स्थानीय अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा कि घायलों में से दो की हालत नाजुक है। बलूचिस्तान में पिछले कुछ सालों में आतंकी हमलों में काफी इजाफा हुआ है। यह इलाका खनिज संपन्न है। मगर चीन और पाकिस्तान के बढ़ते प्रभाव का बलूच लोग विरोध कर रहे हैं।
![](https://nextindiatimes.com/wp-content/uploads/2025/02/image-137-1024x576.png)
उनका कहना है कि हमारे संसाधनों पर चीन और पाकिस्तान का कब्जा गैर-कानूनी है। यही वजह है कि बलूचिस्तान में चीन के प्रोजेक्ट और नागरिकों को निशाना बनाया जाता है। सुरक्षा बलों ने आसपास के इलाके को घेर लिया है। शाहराग इलाके में बड़ी संख्या में कोयला खदानें हैं। यहां पहले भी कई बार आतंकी घटनाएं हो चुकी हैं। बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि विस्फोट की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
Tag: #nextindiatimes #Pakistan #terroristattack