37 C
Lucknow
Wednesday, March 11, 2026

Mahindra की एसयूवी पर मिल रहा लाखों का Discount Offer, यहां देखें डील

ऑटो डेस्‍क। भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Mahindra की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से ऑफर की जाने वाली कई एसयूवी को इस महीने खरीदने पर लाखों रुपये तक की बचत हो सकती है।

यह भी पढ़ें-कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए ये हैं 5 दमदार Electric Bikes, कीमत भी है कम

इस एसयूवी पर अधिकतम 30 हजार रुपये तक के ऑफर मिल रहे हैं। एसयूवी के B4, B6 और B8 वेरिएंट्स पर ही यह ऑफर दिए जा रहे हैं। महिंद्रा की ओर से ऑफर की जाने वाली XUV 3XO पर भी इस महीने हजारों रुपये की बचत का मौका मिल रहा है। इस एसयूवी पर अधितम 80 हजार रुपये की बचत का मौका मिल रहा है। इस एसयूवी के AX7L TGDI वेरिएंट पर यह ऑफर दिया जा रहा है।

महिंद्रा की ओर से स्‍कॉर्पियो क्‍लासिक को भी ऑफर किया जाता है। इस महीने इस एसयूवी को खरीदने पर अधिकतम 1.25 लाख रुपये तक की बचत का मौका दिया जा रहा है।महिंद्रा की ओर से भले ही XUV 7XO को लॉन्‍च कर दिया गया है, लेकिन इसके XUV 700 पर भी इस महीने लाखों रुपये की बचत का मौका मिल रहा है। इस महीने इस एसयूवी को खरीदने पर अधिकतम दो लाख रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है। यह ऑफर इस एसयूवी के AX5 और AX5 सिलेक्‍ट वेरिएंट्स पर मिल रहा है।

महिंद्रा की ओर से इलेक्‍ट्रिक एसयूवी के तौर पर XUV 400 को ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी को इस महीने खरीदने पर सबसे ज्‍यादा बचत का मौका मिल रहा है। इस महीने इस एसयूवी पर चार लाख रुपये तक की बचत का मौका दिया जा रहा है। यह ऑफर इसके EL Pro वेरिएंट पर मिल रहा है।

Tag: #nextindiatimes #Mahindra #MahindraXUV3XO

RELATED ARTICLE

close button