19.6 C
Lucknow
Friday, April 11, 2025

महाराणा प्रताप के वंशज व पूर्व BJP सांसद महेंद्र सिंह मेवाड़ का निधन, PM मोदी ने जताया शोक

नई दिल्ली। महाराणा प्रताप के वशंज और पूर्व सांसद महेंद्र सिंह मेवाड़ (Mahendra Singh Mewar) का निधन हो गया है। महेंद्र सिंह मेवाड़ कुछ समय से बीमार थे और उनका इलाज (treatment) चल रहा था। महेंद्र सिंह मेवाड़ की उम्र 83 साल थी और वो कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। मेवाड़ 1989 में BJP उम्मीदवार के रूप में चित्तौड़गढ़ संसदीय सीट से लोकसभा के लिए चुने गए थे।

यह भी पढ़ें-AAP को बड़ा झटका, बेटे सहित BJP में शामिल हुए हरशरण सिंह बल्ली

पूर्ववर्ती मेवाड़ राजघराने के सदस्य महेंद्र सिंह मेवाड़ (Mahendra Singh Mewar) का रविवार को उदयपुर (Udaipur) के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा समेत देश भर के कई नेताओं ने शोक संवेदनाएं प्रकट की हैं।

मेवाड़ पूर्व राज परिवार के सदस्य और पूर्व सांसद महेंद्र सिंह मेवाड़ (Mahendra Singh Mewar) सोमवार को पंचतत्व में विलीन होंगे। अंतिम दर्शन के लिए सुबह 8 से 11 बजे तक समोर बाग में पार्थिव रखा जाएगा। फिर 11 बजे अंतिम यात्रा शुरू होगी। अंतिम यात्रा समोर बाग से जगदीश चौक, घंटाघर, बड़ा बाजार, भड़भूजा घाटी, देहली गेट होते हुए महासतियां पहुंचेगी। महेंद्र सिंह मेवाड़ के निधन से पूरे मेवाड़ में शोक की लहर छाई हुई है।

महेंद्र सिंह मेवाड़ (Mahendra Singh Mewar) ने अटल बिहारी वाजपेयी के साथ राजनीतिक यात्रा का नेतृत्व किया था और फिर वर्ष 1989 में BJP प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़कर चित्तौड़गढ़ के सांसद चुने गए थे। फिर वर्ष 1990 में उद्योग मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति के सदस्य भी बने थे। बाद में कांग्रेस (Congress) में शामिल हुए और दोबारा चुनाव लड़ा, जिसमें वो चुनाव हार गए। उन्होंने अजमेर के मेयो कॉलेज से स्नातक किया था। महेंद्र सिंह मेवाड़ वर्ष 1984 में उनके पिता भगवत सिंह के निधन के बाद मेवाड़ पूर्व राजपरिवार के मुखिया बने थे।

Tag: #nextindiatimes #MahendraSinghMewar #BJP

RELATED ARTICLE

close button