लखनऊ। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के नए सीजन में ट्रॉफी उठाने के लिए सभी टीमें ने अपनी-अपनी कमर कस ली है। IPL के आगामी सत्र के लिए सभी टीमें अलग योजना लेकर उतरेगी। इसको लेकर कई टीमों में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। Lance Klusener को इस बार अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह भी पढ़ें-IPL के स्टार खिलाड़ी का टीम इंडिया में डेब्यू, केएल राहुल ने खोली किस्मत
बता दें एक ओर जहां पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) नए कप्तान के साथ उतरेगी तो वहीं लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) ने कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल पूर्व भारतीय खिलाड़ी गौतम गंभीर के LSG का साथ छोड़ने के बाद दक्षिण अफ्रीका के खतरनाक पूर्व ऑलराउंडर लांस क्लूजनर (Lance Klusener) को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। लखनऊ टीम ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन के लिए लांस क्लूजनर (Lance Klusener) को अपना सहायक कोच नियुक्त किया है। उनके साथ मुख्य कोच जस्टिन लैंगर और साथी सहायक कोच एस. श्री राम के साथ मिलकर काम करेंगे।
52 वर्षीय क्लूजनर (Lance Klusener) एलएसजी की दक्षिण अफ़्रीकी फ्रेंचाइजी, डरबन सुपरजायंट्स के मुख्य कोच भी हैं। वह मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बल्लेबाजी कोच रह चुके है। इसके अलावा वह दिल्ली कैपिटल्स को अपनी सेवाएं दे चुके है। इतना ही नहीं क्लूजनर (Lance Klusener) ने दुनिया भर में विभिन्न टीमों को कोचिंग दी है, जिसमें दिल्ली और त्रिपुरा की घरेलू टीमों के लिए सलाहकार कोच के रूप में काम करना भी शामिल है। इसके अलावा गुयाना अमेजन वॉरियर्स (Amazon Warriors) को पिछले साल उनके कोच रहते कैरेबियन प्रीमियर लीग में अपना पहला खिताब जीता था।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वह दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे (Zimbabwe) के बल्लेबाजी कोच रहने के अलावा अफगानिस्तान के मुख्य कोच रह चुके हैं। क्लूजनर (Lance Klusener) ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 1996 से 2004 के बीच कुल 49 टेस्ट और 171 वनडे खेले। 1999 विश्व कप (World Cup) में उन्होंने आखिरी 10 ओवरों में 163 की स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों की धुनाई की थी। टूर्नामेंट में जीते गए 9 मैचों में से लांस क्लूजनर (Lance Klusener) को 4 बार दक्षिण अफ्रीका के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।
Tag: #nextindiatimes #LanceKlusener #LSG #IPL