29 C
Lucknow
Saturday, April 12, 2025

मोदी 3.0 के संभावित मंत्रियों की आ गई लिस्ट, सांसदों के पास आने लगे फोन

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। शाम 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें पद की शपथ दिलाएंगी। शपथ ग्रहण समारोह (swearing-in ceremony) की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शपथ ग्रहण समारोह से पहले दिल्ली में जगह-जगह नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के पोस्टर लगाए गए हैं।

यह भी पढ़ें-PM पद की शपथ लेने से पहले राजघाट पहुंचे नरेंद्र मोदी, बापू को किया नमन

वहीं नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के शपथ लेने से पहले मोदी कैबिनेट के संभावित मंत्रियों के पास फोन आने शुरू हो गए हैं। शपथ ग्रहण (swearing-in ceremony) जीतन राम मांझी, जयंत चौधरी और अनुप्रिया पटेल को फोन किया गया है। सूत्रों के मुताबिक इनके मंत्री (minister) बनने की संभावना है। नितिन गडकरी, सुदेश महतो, राजनाथ सिंह, प्रहलाद जोशी, एचडी कुमारस्वामी, जयंत चौधरी, राम मोहन नायडू, जदयू नेता रामनाथ ठाकुर, लोजपा (आर) प्रमुख चिराग पासवान और पी चंद्रशेखर को फोन किया गया है।

हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ भी सामने नहीं आया है। रात करीब 9 बजे प्रधानमंत्री आवास पर बैठक हुई और देर रात अमित शाह (Amit Shah) ने गठबंधन दलों के नेताओं को फोन कर मंत्री बनने की जानकारी दी। भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपने पास 4 महत्वपूर्ण मंत्रालय रखने जा रही है। ये चार मंत्रालय हैं वित्त, विदेश, गृह और रक्षा। इसके अलावा भाजपा (BJP) बाकी बचे मंत्रालय अपने सहयोगी दलों को दे सकती है।

बता दें कि नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के शपथ ग्रहण समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शपथ ग्रहण समारोह से पहले दिल्ली में जगह-जगह नरेंद्र मोदी के पोस्टर लगाए गए हैं। शपथ ग्रहण समारोह (swearing-in ceremony) के लिए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को आमंत्रित किया गया है। हालांकि कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होगी या नहीं, इस पर आज गठबंधन सहयोगियों से चर्चा के बाद फैसला लिया जाएगा।

Tag: #nextindiatimes #BJP #NarendraModi

RELATED ARTICLE

close button