15 C
Lucknow
Saturday, December 27, 2025

आर्थिक मामलों में संभलकर चलें तुला राशि के लोग, पढ़ें अपना राशिफल

मेष: मेष राशि के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा है। आपका काम आज सही चलेगा। नौकरी में अनुकूल स्थिति बनी रहेगी। राशि से दसवें भाव में चंद्रमा का गोचर होगा जो आपको अपनी योजनाओं को कामयाब बनाने में सहायक रहेगा। आपको कल किसी मित्र की मदद से भी फायदा हो सकता है। आप दोस्तों के साथ मनोरंजक समय बिता पाएंग। आपको आज परिवार के साथ यात्रा पर जाने का भी मौका मिल सकता है। 

वृषभ : आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं, जिसमें आपका कुछ धन भी खर्च होगा। आज आप अपने सांसारिक सुखों पर भी कुछ पैसे खर्च करने के बारे में सोचेंगे। वस्त्र और शौक मौज की चीजों की आप खरीदारी कर सकते हैं। लेकिन करियर कारोबार के मामले में आपके लिए सलाह है कि आज विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहें। जोखिम वाले निवेश से आपको बचना चाहिए।

मिथुन : मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। आपको अपने काम में सफलता भी मिलेगी और सम्मान भी पाएंगे। नौकरी में अधिकारी से आपको सपोर्ट मिलेगा। कोई चाहत पूरी होने की खुशी भी होगी। आपका पैसा फंसा है तो वह आपको वापस मिल पाएगा। आप आज नौकरी की तलाश में सकारात्मक खबर मिलेगी। कोई मित्र या पूर्व परिचित आपकी मदद कर सकता है। पूर्व में किए किसी काम का आपको फायदा मिलेगा। आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा। कमाई होगी और आप सुख साधन भी पाएंगे।

कर्क : आपका कोई अधूरा काम पूरा हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन आपको आज सेहत के प्रति ध्यान रखने की जरूरत है। कफ जनित समस्या से आप परेशान हो सकते हैं। आपके लिए जरूरी है कि आप आज विवादित मामलों से दूर रहें और दूसरों के मामले में पंच बनने से बचें नहीं तो खुद लपेटे में आ जाएंगे। पारिवारिक बिजनस में आपको जीवनसाथी के सहयोग से लाभ मिलेगा। लोन के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज का दिन इस कार्य के लिए अच्छा रहेगा।

सिंह : आप अपना काम ईमानदारी से कीजिए और लक्ष्य पर फोकस रखिए कोई आपका कोशिश करके भी कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा। आज शाम को आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आज आपको अपने मन की बात सोच समझकर ही किसी से शेयर करनी होगी नहीं तो लोग आपकी भावुकता और अच्छाई का फायदा उठा सकते हैं। लव लाइफ के मामले में सितारे बताते हैं कि लव लाइफ में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा और आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा।

कन्या: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन एक से अधिक स्रोत से लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप आज किसी नई योजना पर भी काम शुरू कर सकते हैं। आपके सितारे बताते हें कि आज आपको अपनी प्रबंधन क्षमता और मृदु वाली का भी फायदा मिलेगा। आप अपनी बातों से आज विरोधियों से भी काम निकलवाने में सफल हो सकते हैं। बिजनेस में आज आपको कमाई का विशेष मौका मिलेगा। दिन का दूसरा भाग आपके लिए लाभ का विशेष संयोग बना रहेगा। आपके पारिवारिक जीवन में आज प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। 

तुला: तुला राशि के जातक आज अगर आप अपने व्यापार में कुछ बदलाव करने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपको अपनी बुद्धि और कलात्मक क्षमता का लाभ मिलेगा। आज आप अपने बिजनेस के लिए अपने पिता अथवा अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। परिवार में कोई विवाद की स्थिति बनती है तो आपको इनसे दूर रहना चाहिए, और जब तक पूछा न जाए कोई भी सलाह देने की गलती न करें। आपके लिए आज सलाह है कि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आर्थिक लेन देन करने से बचें।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक और अनुकूल रहेगा। आपको पिता और परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सहयोग मिलेगा। कानूनी मामले मे आज आपको सफलता मिलेगी। कोई चाहत पूरी होने से आपका मन प्रसन्न होगा। नौकरी में आज का दिन आपका अनुकूल रहेगा। कोई बड़ी चाहत आपकी आज पूरी होगी। कहीं से आपको आज अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। आप आज मनपसंद भोजन का आनंद ले पाएंगे। परिवार के साथ आज यात्रा का संयोग बन सकता है। 

धनु:धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ लाभदायक रहेगैा। आपको आज एक से अधिक स्रोत से धन की प्राप्ति हो सकती है। बीमार चल रहे जातकों की सेहत में आज सुधार होगा। कोई लाभदायक मौका भी आपको प्राप्त होगा। सरकारी क्षेत्र के काम में आपको आज कामयाबी मिलेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से आज सहयोग मिलेगा। आप आज परिवार और दोस्तों पर भी धन खर्च करेंगे। 

मकर : मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपको आज भाग्य आर्थिक लाभ दिलाएगा। पूर्व में किया हुआ काम आज आपको सम्मान और लाभ दिलाएगा। नौकरी में आपका दिन आज सकारात्मक और अनुकूल बीतेगा। आप कोई नया काम या नई योजना भी शुरू कर सकते हें। अधिकारी वर्ग से आपकी नजदीकी बढेगी और सहयोग पाएंगे। कोई लाभदायक सूचना भी आपको आज मिलने वाली है।

कुंभ :आपको उतावलेपन में कोई भी निर्णय लेने से बचना होगा। नौकरी में आपको आज मित्रों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। कोई चाहत आपकी पूरी होगी। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनको कोई सकारात्मक खबर मिल सकती है। लेकिन दिन शाम में आज चंद्रमा का गोचर आपकी राशि में होने जा रहा है जिससे आपको संभलकर चलना होगा। वाहन सावधानी से चलाएं और जोखिम लेने से बचे। तामसिक भोजन से आपको बचना होगा। दूसरों की बातों में आकर कोई भी निर्णय लेना नुकसानदायक हो सकता है। 

मीन: मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। मानसिक उलझन की वजह से आज काम में बाधा आने की आशंका है। आपका कोई काम आज अटक सकता है। आपके लिए सलाह है कि अपनी भावना और योजनाओं को गुप्त ही रखें लोग मदद नहीं आपका मजाक बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज कुछ नई जिम्मेदारी आने से आप थकान और तनाव महसूस करेंगेो। ज्वेलरी, वस्त्र और प्रॉपर्टी के काम से जुड़े जातकों की आज कमाई हो सकती है। 

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE

close button