32 C
Lucknow
Monday, April 6, 2026

LG ने पेश किया नया Smart TV, मिलेंगे गेमिंग के साथ AI फीचर्स भी

टेक्नोलॉजी डेस्क। LG इलेक्ट्रॉनिक ने अपनी नई 2026 QNED Evo Mini LED TV लाइनअप को पेश कर दिया है। इस बार कंपनी ने बड़ी स्क्रीन और प्रीमियम एक्सपीरियंस पर सबसे ज्यादा फोकस किया है, जिसमें सबसे खास 115 इंच स्क्रीन वाला मॉडल है। ये स्मार्ट टीवी खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है, जो घर पर ही सिनेमा जैसा एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें-ओपन-ईयर क्लिप-ऑन डिजाइन वाले खास ईयरबड्स हुए लॉन्च, देखें फीचर्स

इस नई स्मार्ट टीवी QNED Evo सीरीज में LG ने डायनामिक QNED कलर प्रो टेक्नोलॉजी का यूज किया है, जो खास तौर पर HDR कंटेंट में बेहतर कलर एक्युरेसी ऑफर करती है। कंपनी का कहना है कि इन टीवी पैनल्स को 100% कलर वॉल्यूम के लिए सर्टिफिकेशन भी मिला है, जिससे बड़े स्क्रीन पर भी कलर काफी ज्यादा क्लीन और नेचुरल दिखाई देते हैं।

LG के इन टीवी में नया α8 AI प्रोसेसर Gen 3 देखने को मिल रहा है, जो पिक्चर और साउंड दोनों को AI के जरिए शानदार बना देता है। टीवी में AI Super Upscaling है जो लो-रेजोल्यूशन कंटेंट को 4K क्वालिटी में अपग्रेड कर सकती है। साथ ही टीवी में AI Picture Pro है जो चेहरे और सब्जेक्ट को ज्यादा शार्प बना देता है।

इस टीवी में VRR सपोर्ट 165Hz तक और AMD FreeSync Premium के साथ ALLM सपोर्ट भी दिया है। साथ ही टीवी के चुनिंदा मॉडल्स में 330Hz तक रिफ्रेश रेट भी मिल रहा है। वहीं LG गेमिंग पोर्टल के जरिए यूजर्स क्लाउड गेमिंग और वेब-बेस्ड गेम्स का मजा भी ले सकते हैं। इस लाइनअप में कई मॉडल शामिल हैं, जैसे 115-इंच QNED90, 100-इंच QNED85 और इसके अलावा QNED82, QNED8M, QNED80 और QNED70। इन टीवी को सबसे पहले कोरिया, अमेरिका और यूरोप में लॉन्च किया जाएगा।

Tag: #nextindiatimes #LG #SmartTV #Technology

RELATED ARTICLE

close button