27 C
Lucknow
Thursday, March 12, 2026

यहां जानें CUET एग्जाम क्रैक करने का आसान तरीका, पढ़ें कैसे करें तैयारी

एजुकेशन डेस्क। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) अब देश की प्रमुख सेंट्रल, स्टेट और प्राइवेट यूनिवर्सिटीज में अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन का मुख्य रास्ता बन चुका है। हर साल लाखों स्टूडेंट्स इस परीक्षा में शामिल होते हैं और अपनी मनपसंद यूनिवर्सिटी में दाखिला पाने का सपना देखते हैं।

यह भी पढ़ें-कौन हैं यूपीएससी टॉपर शक्ति दुबे, जानें कहां से की है पढ़ाई

आइए जानते हैं CUET परीक्षा के लिए आसान और असरदार टिप्स, जो स्टूडेंट्स की तैयारी को मजबूत बना सकते हैं। CUET का सिलेबस ज्यादातर कक्षा 12वीं के NCERT बुक्स पर आधारित होता है। सबसे पहले स्टूडेंट्स को पूरे सिलेबस को अच्छे से समझना चाहिए और हर टॉपिक को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर पढ़ाई करनी चाहिए। कमजोर टॉपिक्स पर ज्यादा ध्यान देना जरूरी है।

सिर्फ किताब पढ़ने से काम नहीं चलेगा। पुराने प्रश्नपत्रों और मॉक टेस्ट के जरिए परीक्षा पैटर्न और समय प्रबंधन का अभ्यास करना जरूरी है। लगातार मॉक टेस्ट देने से कमजोर सब्जेक्ट्स की पहचान होती है और सुधार करना आसान हो जाता है। एक मजबूत और आसान टाइम टेबल आपकी तैयारी को व्यवस्थित बना देता है। रोजाना कम से कम 6-8 घंटे पढ़ाई करना फायदेमंद होता है।

भाषा सेक्शन में रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन का अभ्यास रोजाना करना चाहिए। अखबार, मैगजीन और ऑनलाइन लेख पढ़ने से रीडिंग स्किल में सुधार होता है। साथ ही Grammar & Vocabulary की नियमित प्रैक्टिस करना भी जरूरी है क्योंकि यह भाषा सेक्शन में अच्छे अंक लाने में मदद करता है।

डोमेन सब्जेक्ट्स में अपना स्टडी मटेरियल और NCERT बुक्स ध्यान से पढ़ें। कठिन टॉपिक्स पर अधिक समय दें और मुश्किल प्रश्नों को हल करने के लिए मॉक टेस्ट का सहारा लें। जनरल टेस्ट के लिए करंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान और लॉजिकल रीजनिंग पर ध्यान दें। समाचार पढ़ना, ऑनलाइन क्विज करना और नोट्स बनाना मददगार होता है।

Tag: #nextindiatimes #CUET #Education

RELATED ARTICLE

close button